×

Christmas Celebration 2023: क्रिसमस के अवसर पर हज़रतगंज स्थित कैथ्रेडल चर्च पर कैंडल जलाकर प्रेयर करने बड़ी संख्या में पहुँचे लोग

Christmas Celebration 2023: लखनऊ के कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के मौके पर उमड़ी भीड़ इस दौरान लोगों ने कैंडल जलाई और प्रेयर की। इन तस्वीरों में देखिये क्रिसमस सेलिब्रेशन।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Dec 2023 6:00 PM GMT
Christmas Celebration 2023
X

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack) 

Christmas Celebration 2023: लखनऊ के कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के जश्न की तस्वीरें सामने आ गयी हैं। यहाँ काफी दिनों से इसकी तैयारियां चल रहीं थीं। जिसमे खूबसूरत झांकियों से लेकर सांता क्लॉज़ तक सभी देखने वाला था।

लखनऊ के कैथ्रेडल चर्च पर क्रिसमस का जश्न बड़ी धूम धाम से मनाया गया

25 दिसंबर का दिन क्रिसमस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को जीसस क्राइस्ट के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कई दिनों से इसको लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। वहीँ ईसाइयों को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार भी रहता है।

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack)

वहीँ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज स्थित कैथ्रेडल चर्च पर लोगों ने कैंडल्स जलाई और प्रेयर करके येशु मसीह से आशीर्वाद माँगा।

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack)

इस मौके पर कैथ्रेडल चर्च पर कैंडल जलने और प्रेयर करने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। लोगों ने खूब सेल्फी क्लिक की और मस्ती की। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस कड़ाके की ठण्ड में हज़रतगंज पहुंचे।

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack)

इसके साथ लोगों ने यहाँ पहुंचकर साइलेंट नाईट, हॉली नाईट, स्वर्ग में परमेश्वर की महिमा समेत कई प्रार्थना गीत भी गए।

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack)

वहीँ रात के 12 बजे येशु का जन्म होते ही यहाँ घंटों की गूँज से पूरा एरिया खुशनुमा हो जाता है। साथ ही इस दौरान विशेष प्रार्थनाएं भी होने लगेंगीं।

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack)

इसके साथ ही सभी को परम प्रसाद बांटा जाता है। आपको बता दें कि प्रभु यीशु का जन्म समाज का उद्धार करने के लिए हुआ था।

Christmas Celebration 2023 (Image Credit-Newstrack)

वहीँ क्रिसमस का पर्व सभी को प्रेम से रहने और प्रेम बाँटना सीखाता है। ये दिन हमे अच्छी शिक्षा और सन्देश देता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story