×

Christmas Celebration 2023: भारत की इन जगहों पर सेलिब्रेट करें क्रिसमस, सजाएं यादगार लम्हे

Christmas Celebration 2023: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और जल्दी क्रिसमस का त्यौहार आ जाएगा। अगर आप भी क्रिसमस को किसी खास जगह पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 Dec 2023 6:15 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2023 6:15 AM GMT)
Christmas Celebration
X

Christmas Celebration

Christmas Celebration 2023: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। क्रिसमस के मौके पर लंबी छुट्टियां भी पड़ती है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आजकल की बगदाद भरी जिंदगी में अक्सर लोग छुट्टी मिलते ही सुकून की तलाश में घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। अगर आप भी क्रिसमस की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि इस बार आपको कहां घूमने जाना चाहिए तो आज हम आपके लिए कुछ शानदार जगह की लिस्ट लेकर आए हैं। जहां आप अपना क्रिसमस सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में क्रिसमस का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और कुछ शहरों में तो इसकी रौनक खास तौर पर देखने को मिलती है। क्रिसमस पर आपको भी छुट्टियां मिली है और आप इसे एंजॉय करना चाहते हैं तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर यह जश्न बहुत ही शानदार होता है।

गोवा

गोवा तो वैसे भी एक पार्टी डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है। घूमने फिरने के शौकीन गोवा जरूर जाना चाहते हैं और कुछ लोग तो बार-बार यहां की ट्रिप करना पसंद करते हैं। अगर आप भी क्रिसमस का शानदार सेलिब्रेशन करना चाहते हैं तो एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होने वाली है। यहां पर दिसंबर का महीना शुरू होते ही रौनक छाने लगती है। यहां जितने भी क्लब है और बीच साइड रेस्टोरेंट है वहां पर लोगों की भीड़ पड़ने लगती है। गोवा में बड़े पैमाने पर लोग क्रिसमस का सेलिब्रेशन करते हैं। यहां सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते तक यह सेलिब्रेशन चलता है। जिसमें कार्निवल, परेड, खाना पीना, नाचना गाना सब कुछ शामिल होता है। इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं और मौज मस्ती में शामिल होते हैं। क्रिसमस के समय की गई गोवा की ट्रिप आपको कभी बोर नहीं होने देगी।

गोवा



कोलकाता

अगर आप क्रिसमस का सेलिब्रेशन करना चाहते हैं तो कोलकाता भी जाया जा सकता है। अपनी दुर्गा पूजा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने वाला कोलकाता क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भी दूर-दूर तक पहचाना जाता है। बता दें कि एक समय ऐसा था जब कोलकाता ब्रिटिश सरकार की राजधानी थी इसलिए यहां पर अंग्रेजी संस्कृत का प्रभाव काफी गहरा देखा जाता है। क्रिसमस के पहले यहां पर कहीं जगह पर केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है जो बहुत ही शानदार होती है। क्रिसमस के मौके पर कोलकाता में आकर्षक विद्युत साज की जाती है और कहीं पर भी अंधेरा नहीं दिखाई देता। लाखों की संख्या में लोग यहां पर घूमते फिरते और क्रिसमस का जस्ट बनते दिखाई देते हैं। जैसे ही रात की 12:00 बजती है लोग सेंट पॉल कैथेड्रल की मास प्रेयर में शामिल होते हैं। इस दिन फ्रूट केक जरूर उठाया जाता है।

कोलकाता


शिमला

अगर आप क्रिसमस का मजा उठाना चाहते हैं तो शिमला भी जा सकते हैं। यहां की ट्रिप बहुत ही कम बजट में प्लान कर सकते हैं और यह आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाएगी। दिसंबर में यहां पर बर्फबारी काफी अच्छी होती है। रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है इसलिए क्रिसमस पर आप अपने पार्टनर के साथ यहां समय बिता सकते हैं। ब्रिटिश काल की कहानी इमारतें बनी हुई है जिन्हें क्रिसमस के मौके पर खास अंदाज में सजाया जाता है। यहां आपको प्रकृति के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे और सफेद बर्फ से ढकी हुई वादियां आपका दिल जीत लेगी।

शिमला


शिलांग

अगर आप क्रिसमस की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको शिलांग की यात्रा पर जाना चाहिए। इस जगह को भारत के गेटवे के नाम से पहचाना जाता है और यहां पर घूमने का बेस्ट समय क्रिसमस होता है। यहां पर कैथोलिक आबादी काफी ज्यादा बसी हुई है यही कारण है की बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर लोग यहां पर क्रिसमस का सेलिब्रेशन करते हैं। क्रिसमस पर यहां के हर गली, घर, गलियारे और चर्च को लाइटों से सजाया जाता है। स्थानीय लोग यहां अपने घरों में रखी गई पार्टी में बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत भी करते हैं।

शिलांग


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story