Christmas Celebration in Lucknow: लखनऊ में इन जगहों पर होगा क्रिसमस डे सेलिब्रेशन, देखें कहां-कहां

Christmas Celebration in Lucknow: आइए आपको बताते हैं कि 25 दिसंबर को लखनऊ में कहां-कहां क्रिसमस सेलिब्रेशन होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Dec 2022 1:29 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2022 1:29 AM GMT)
christmas celebration
X

क्रिसमस समारोह (फोटो- सोशल मीडिया)

Christmas Celebration in Lucknow: राजधानी लखनऊ में क्रिसमस डे और नए साल की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो गई है। बीते दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से क्रिसमस डे और नए का जश्न पहले की चकाचौंध के साथ नहीं मनाया जा रहा था, लेकिन इस बार फिर से सब कुछ पहले जैसा ही होगा। लखनऊ के चर्च को क्रिसमस पर जगमगाती रोशनी से चमचमाता हुआ सजाया जाएगा। आधी रात को लोग ईसा मसीह के जन्म पर खुशियां मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं जिसके बाद से बड़े उत्सव को मनाया जाता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि 25 दिसंबर को लखनऊ में कहां-कहां क्रिसमस सेलिब्रेशन होता है।

1. सेंट कैथेड्रल चर्च
St. Cathedral Church

लखनऊ का सेंट कैथेड्रल सबसे बड़ा और सबसे पुराना चर्च है, जिसे हर क्रिसमस पर जगमगाती रोशनी से सजाया जाता है। आधी रात को लोग ईसा मसीह के जन्म का गवाह बनने के लिए यहां इकट्ठा होते हैं जिसके बाद एक बड़ा उत्सव होता है। यहां आप अद्भुत शक्ति का अनुभव करेंगे। इसके साथ ही यहां पर मधुर गायन और सजावट का भी आनंद ले सकते हैं। ईसा मसीह के जीवन पर आधारित सजी झांकी को देख सकते हैं।

कब: दिसंबर 24/25

कहां पे: सेंट कैथेड्रल चर्च, हजरतगंज, लखनऊ

Image Credit- Social Media)

2. अर्बन केटल में क्रिसमस

Urban Qettle

लखनऊ के अर्बन केटल में क्रिसमस डे पर बहुत शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया जाता है। यहां आप क्रिसमस डे पर लाइव प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर आप अच्छे भोजन और अद्भुत संगीत का आनंद ले सकते हैं।

कब: 24 दिसंबर | रात 8 बजे से

कहां: अर्बन केटल, ग्राउंड फ्लोर, शॉप नंबर जी-12, साइबर हाइट, विभूति खंड, गोमती नगर

3. मुनिक बिस्ट्रो और बार में सांता सोरी
Munick Bistro and Bar

मुनिक बिस्ट्रो एंड बार में एक अद्भुत क्रिसमस कार्यक्रम, सांता सोइरी का आयोजन किया जाता है। इंडीज बैंड के साथ खाने-पीने के साथ आप संगीतमय शाम का आनंद लें सकते हैं। तो तैयार हो जाइए मधुर गीतों के साथ एक मजेदार शाम बिताने के लिए।

कब: 25 दिसंबर | रात 9 बजे से

कहां पे: मुनिक बिस्ट्रो और बार

4. बॉम्बे ब्रासरी में क्रिसमस डिनर और लाइव संगीत
Bombay Brasserie

बॉम्बे ब्रैसरी लखनऊ के गोमती नगर में है। युवाओं के लिए एक पसंदीदा हैंगआउट, बॉम्बे ब्रैसरी अक्सर बड़े शानदार कार्यक्रम आयोजित करता है। इस क्रिसमस आप विभूति खंड, गोमती नगर में बॉम्बे ब्रासरी पहुंचिए, यहां आपको क्रिसमस पर बेस्ट पार्टी में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

कब: 25 दिसंबर

कहां पे: बॉम्बे ब्रासरी, 003, ग्राउंड फ्लोर, रोहतास समिट, विभूति खंड, गोमती नगर

5. मोती महल लॉन में क्रिसमस पार्टी
Moti Mahal Lawns

यदि आप अपने क्रिसमस समारोह में किसी जबरदस्त पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो रोमांचकारी बॉलीवुड डीजे नाइट के लिए मोती महल लॉन में जाने का प्लान बना लीजे।

कब: 25 दिसंबर

कहा पे: मोती महल लॉन, राणा प्रताप मार्ग, हजरतगंज





Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story