×

Cool Places in India to Visit: गर्मियों में घूमने का हो मन, बनाए इन सुहाने मौसम वाली जगहों पर जाने का प्लान

आइए आपको बताते हैं कि भारत में किन-किन जगहों पर जाने से आप सुहाने मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। इस चुभने वाली गर्मी से बचने के लिए जल्दी से बना लीजे हिल्स स्टेशन पर घूमने का मन।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 April 2022 9:27 AM GMT
Ooty, Tamil Nadu
X

ऊटी, तमिलनाडु (फोटो-सोशल मीडिया)

Cool Places in India to Visit: भारत के कई राज्यों में इस साल चिलचिलाती गर्मियों ने बहुत जल्द ही दस्तक दी है। मार्च के महीने से ही कहर बरसाती इस गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। ऐसे में अब इस गर्मी से बचने के लिए लोगों का हिल्स स्टेशन यानी पहाड़ी जगहों पर जाने का दिल करने लगा है। गर्मी की छुट्टियां हो या फिर वीकेंड की छुट्टी इस गर्मी में ठंड का एहसास लेना है तो बस प्लान बना लीजे खूबसूरत हिल्स स्टेशन घूमने का।

आइए आपको बताते हैं कि भारत में किन-किन जगहों पर जाने से आप सुहाने मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। इस चुभने वाली गर्मी से बचने के लिए जल्दी से बना लीजे हिल्स स्टेशन पर घूमने का मन। तो चलिए घूमते हैं भारत के इन खूबसूरत हिल्स स्टेशनों पर।

शिमला, हिमाचल प्रदेश
Shimla, Himachal Pradesh

गर्मियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में शिमला हमेशा याद किया जाता है। यहां पर घूमना भारतीयों की पहली पसंद बना हुआ है। सिर्फ गर्मी से बचने के लिए नहीं, बल्कि यहां की हरी-भरी वादियों की वजह से ये जगह बहुत ही लाजवाब मानी जाती है।

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर
Gulmarg, Jammu and Kashmir

धरती का स्वर्ग के नाम से जाने जाने वाले गुलमर्ग की अगर हम बात करें, तो ये बिल्कुल सच है कि यहां आकर पर्यटकों को बहुत ही आनंद आता है। यहां की खूबसूरती सभी का मनमोह लेती है। साथ ही गुलमर्ग में स्कीइंग करके भी यहां का लुफ्त उठा सकते हैं।

मुन्नर, केरल
Munnar, Kerala

चाय की बगानी के लिए फेमस मुन्नर केरल की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। गर्मी से राहत पाने के लिए ये बहुत ही अच्छी जगह है। उत्तराखंड से अलग अगर आप कहीं जाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए सबसे अच्छी जगह होगी। इसलिए एक बार मुन्नर जाकर तो देखिए।

दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल
Darjeeling, West Bengal

दार्जिलिंग चाय के लिए मशहूर है ही, लेकिन इसके साथ ही दार्जिलिंग की प्रकृति की अचूर खूबसूरती के लिए भी फेमस है। यहां पर जो सुकून है जो प्राकृतिक दृश्य है वो आंनद आपको कहीं नहीं मिल सकता है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश
Manali, Himachal Pradesh

मनाली की खूबसूरती की बात ही क्या करें, यहां तो साल के बारहों महीने पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां के ठंडी वादियां और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। छुट्टियों में अगर आप झटपट प्लान बनाना चाहते हैं, तो यहां आना आपके लिए सबसे सही और आसान ऑप्शन होगा।

ऊटी, तमिलनाडु
Ooty, Tamil Nadu

तमिलनाडू यानी नीचे की तरफ नॉर्थ पर नजर डाले तो यहां आपको खाने की चीजों में कई वैरायटियां मिलेंगी। इसके साथ ही यहां पर हमेशा होने वाली बारिश का एहसास भी आप कर पाएगें। ऐसे में घूमने के साथ ही सबसे ज्यादा मजा यहां आपको खाने का भी मजा आएगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story