×

Cursed Rivers in India: भारत की इन श्रापित नदियों का जल छूने से भी डरते हैं लोग, कहीं आप ने तो नहीं किया स्पर्श

Cursed Rivers in India: लेकिन इन पवित्र नदियों के अलावा भारत में कुछ श्रापित नदियां भी है। इन नदियों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इन श्रापित नदियों को छूने से जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। आइए आपको इन श्रापित नदियों के बारे में आराम से बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2023 1:57 AM GMT
Karamnasa River
X

श्रापित नदियां (फोटो- सोशल मीडिया)

Cursed Rivers in India: भारत हमेशा से ही प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना रहा है। चाहे ऊंचे-ऊंचे पर्वत-पहाड़, झरने और चाहे नदियां हो, सभी किसी न किसी तरह से धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से बहुत अहम महत्व रखती हैं। सालों पहले नदियों के किनारे ही पूरे के पूरे गांव बसे होते थे, जिससे आसानी से उनका भरण-पोषण होता था। लेकिन जैसे-जैसे चीजें विकसित हुई पुरानी चीजें आधुनिकता में परिवर्तित होतीं गई और यहीं परिवर्तन प्रकृति का नियम है।

हमारे देश में बहुत सारी नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, ब्रह्मपुत्र और सतलुज आदि नदियां बहती हैं। इनमें से कुछ पवित्र नदियों का धार्मिक महत्व भी है। जिनकी पूजा-अर्चना भी की जाती है। लेकिन इन पवित्र नदियों के अलावा भारत में कुछ श्रापित नदियां भी है। इन नदियों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इन श्रापित नदियों को छूने से जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। आइए आपको इन श्रापित नदियों के बारे में आराम से बताते हैं।

भारत में श्रापित नदियां

कर्मनाशा नदी
(Karamnasa River)

कर्मनाशा नदी का नाम आपने बहुत ही कम सुना होगा। शायद भूगोल की किताब में। क्योंकि इस नदी के बारे में कोई जिक्र नही करता है। कर्मनाशा नदी बिहार और यूपी में बहती है। एक हिसाब से देखा जाए, तो ये नदी बिहार और यूपी को एक-दूसरे से अलग भी करती है। इस नदी का पानी कोई नहीं छूता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस नदी के पानी को छू लेता है, उसका जो भी नाम बन रहा होता है, बिगड़ जाता है। इसलिए लोग इस नदी का पानी न छूते हैं।

चम्बल नदी
(Chambal River)

चंबल नदी भारत के मध्य प्रदेश की बहुत ही प्रसिद्ध नदी है। पुराने जमाने से लेकर अभी तक चंबल का इलाका डाकूओं के इलाके के लिए फेमस है। यहां पर रात में आना सुरक्षित नही है। यह नदी जानापाव की पहाड़ी से निकलती है। ये नदी दक्षिण में महू शहर, इंदौर, विन्ध्य/विंध्य रेंज में से होकर गुजरती है।

चंबल नदी को अपवित्र नदी माना जाता है। इस बारे में लोगों का कहना है कि ये नदी करीबन सैकड़ों-हजारों जानवरों के खून से भरी हुई है। ये भी बताया जाता है कि यहां पर हजारों की संख्या में जानवरों को राजा रंतिदेव में मारा था। तभी से लोग इस नदी को श्रापित बलते हैं।

फल्गु नदी
(Falgu River)

फल्गु नदी बिहार के गया जिले की बहुत ही प्रसिद्ध नदी है। हिंदू धर्म में गया को बहुत ही पवित्र स्थल माना गया है। यहां पर हर साल पिंडदान या श्राद्ध के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। लेकिन ये नदी श्रापित मानी जाती है। लोगों का कहना है कि इस नदी को माता सीता ने श्राप दिया था।

कोसी नदी
(Kosi River)

कोसी नदी भी बिहार की फेमस नदियों में से एक है। ये सबसे पहले नेपाल में हिमालय से निकलने वाली नदी सुपौल, पूर्णिया, कटिहार आदि जगहों से बहती हुई फिर कोसी राजमहल के पास गंगा नदी में मिल जाती है।

बिहार की इस नदी को शोक नदी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यहां पर जब भी बाढ़ आती है तो करीबन हजारों-लाखों लोग इससे बुरी तरह प्रभावित होते हैं। कई परिवार उजड़ जाते है। इसलिए लोग इस नदी को श्रापित मानते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story