×

Ghumne Ki Sabse Aachi Jagah : दिसंबर में घूमने का बना रहें हैं प्लान, तो इन जगहों को बिल्कुल न भूलें

Ghumne Ki Sabse Aachi Jagah : अगर किसी को बर्फ का मजा लेना होता है वह सबसे पहले शिमला की तरफ जाता है। शिमला को दिसंबर में सबसे पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 27 Nov 2021 3:11 PM GMT (Updated on: 27 Nov 2021 3:12 PM GMT)
Tourist Places
X

टूरिस्ट प्लेस (फोटो- सोशल मीडिया)

Ghumne Ki Sabse Aachi Jagah : सर्दियों के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। गर्मी के मौसम से ज्यादा ठंड के मौसम में घूमने का मजा आता है। सर्दियों के मौसम में हमें जरूर अपने परिवार दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहिए। घूमने का असली मजा तो सर्दियों के मौसम में ही होता है।

परिवार दोस्तों के साथ जाएं घूमने
Ghumane Ki Jagah

दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ कही घूमने को सोच रहे हो, तो हम आपको बताते है कि आप इस महीने में कहा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इन जगहों पर जाएं घूमने
Kam Budget Mein Ghumne Ki Jagah

सर्दियों में एक तरफ तो हिल स्टेशन पर बर्फ की चादर बिछी रहती है । तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भी मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। तो आइए हम आपको बताते है कि इस खुबसूरत सी ठंड के मौसम में आप कहां- कहां घूम सकते हैं।

दावकी, सिलोंग
Dawki Shillong Tourist Places

फोटो- सोशल मीडिया

पूर्वी भारत में एक बेहद खुबसूरत जगह है दावकी। यहां बहुत ज्यादा टूरिस्ट नहीं जाते हैं। लेकिन दिसंबर के महीने में ये जगह एक बेहद ही खुबसूरत रूप ले लेती है। ठंड के मौसम में चारों तरफ हरियाली और बर्फ के पहाड़ की वजह से यह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है।

औली,उत्तराखंड
Auli Uttarakhand Tourist Places

अगर आप सर्दियों के मौसम में सच्ची में मजा लेना चाहते हैं , तो आपको औली उत्तराखंड जरूर जाना चाहिए। इसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां न सिर्फ बर्फ का मजा लिया जा सकता है बल्कि यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

चोपटा, उत्तराखंड
Chopta Uttarakhand Tourist Places

अगर आपको ट्रैकिंग का शौक़ है तो आपको चोपटा जरूर जाना चाहिए। यहां का नजारा बेहद ही खुबसूरत है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ होता है।

शिमला, हिमाचल प्रदेश
Shimla Himachal Pradesh Tourist Places

फोटो- सोशल मीडिया

अगर किसी को बर्फ का मजा लेना होता है वह सबसे पहले शिमला की तरफ जाता है। शिमला को दिसंबर में सबसे पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।

लेह लद्दाख
Leh Ladakh Tourist Places

अगर आप लेह लद्दाख का मजा लेना चाहते हैं तो आपको यहां दिसंबर के महीने में ही जाना चाहिए। यह जगह दिसंबर में एक एडवेंचर से भरी जगह बन जाती है। दिसंबर के महीने में लेह लद्दाख में बहुत कम टूरिट्स देखने को मिलते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

Udaipur Rajasthan Tourist Places

उदयपुर राजस्थान घूमने के लिए एक बहुत ही प्यारी जगह है। लेकिन गर्मी के कारण हम यहां घूमने का जल्द प्लान नहीं बनाते हैं। पूरे साल मौसम गर्म ही रहता है। लेकिन दिसंबर में आप आसानी से इस जगह का मजा ले सकते हैं।

रण ऑफ कच्छ, गुजरात
Rann Of Kutch Tourism

कलरफुल गुजरात को देखने के लिए दिसंबर का महीना सबसे अच्छा समय माना जाता है। यहां का रण ऑफ कच्छ देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। यहां की ठंडी चांदनी रात का नजारा बेहद ही खुबसूरत लगता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story