×

Travel Guide Pune : पुणे में घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन खास जगहों का जरूर करें दीदार

Travel Guide Pune : भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। पुणे भी एक ऐसा स्थान है जहां पर घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 Dec 2023 6:15 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2023 6:16 AM GMT)
Travel Guide Pune
X

Travel Guide Pune (Photos - Social Media)

Travel Guide Pune : नया साल शुरू होने वाला है और लोगों ने घूमने फिरने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। नए साल के शुरू होते ही सभी कहीं ना कहीं घूमने जाना पसंद करते हैं क्योंकि यह नई खुशियों का अपनी जिंदगी में स्वागत करने का एक बेहतरीन क्षण होता है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिर आप भी अपने नए साल को घूम फिर कर बताना चाहते हैं तो आप पुणे के शानदार पर्यटक स्थलों का दीदार कर सकते हैं। पुणे वैसे भी पर्यटन की दृष्टि से लोगों के बीच काफी मशहूर जगह है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से सैलानी अलग-अलग जगह का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं।

पुणे एक ऐसी जगह है जहां पर आपको ऐतिहासिक किलों के अलावा प्राकृतिक झरने और दृश्य भी देखने के लिए मिल जाएंगे। इसे भारत की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर भी पहचाना जाता है। यह शहर आने वाले सैलानियों को अपने समृद्ध इतिहास और आधुनिकता से हैरान कर देता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपके यहां पर क्या-क्या घूमना चाहिए।

शनिवारवाड़ा

शनिवार वाड़ा पुणे की सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक है। यह जगह कभी पेशवा के राजाओं का निवास स्थान हुआ करती थी। यह वही जगह है जहां पर बाजीराव मस्तानी की अधूरी प्रेम कथा लिखी गई थी और काशीबाई के दुख की इबारत भी यहीं पर लिखी गई थी। पेशवा साम्राज्य का उदय और पतन दोनों ही जगह पर हुआ था। यही कारण है कि यह सैलानियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। वैसे इस जगह को खौफनाक और डरावनी जगह में भी गिना जाता है फिर भी यहां पर्यटक पहुंचते हैं।

शनिवारवाड़ा


आगा खान पैलेस

यह पुणे की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है और इस ऐतिहासिक भवन के रूप में पहचाना जाता है। ऐसा कहां जाता है की अकाल से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान तृतीय ने इसका निर्माण करवाया था। 1892 में बना यह महल बहुत ही सुंदर है और यहां पर इटालियन वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। इस जगह पर महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और उनके सचिव महादेव देसाई को बंदी बनाकर रखा गया था। यह पैलेस 19 एकड़ क्षेत्र में फैला है और हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ है।

आगा खान पैलेस


लाल महल

घूमने के उद्देश्य से पुणे का लाल महल भी काफी प्रसिद्ध जगह है। यह किसी समय छत्रपति शिवाजी महाराज का महल हुआ करता था और अब देश की सबसे लोकप्रिय स्मारक में गिना जाता है। 1643 ईस्वी में शिवाजी के पिता शाह जी ने इसका निर्माण करवाया था। शिवाजी का पूरा बचपन यहीं पर गुजरा और उनका विवाह भी यहीं पर हुआ था। यह महल कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है।

लाल महल


सिंहगढ़ किला

यह पुणे का सबसे आकर्षक पर्यटक स्थल है जो सैलानियों को अक्सर भी अपनी और आकर्षित करता है। यह जगह समुद्र से 4300 फीट की ऊंचाई पर बनी है। इस जगह को पहले कोंढाणा दुर्ग के नाम से पहचाना जाता था। बता दें कि इस किले को शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरेजी ने जीत लिया था। जब छत्रपति शिवाजी को उसकी जानकारी लगी तो उन्होंने कहा कि दुर्गा तो जीत लिया है लेकिन मेरा सह नहीं रहा इसलिए इसका नाम सिंहगढ़ होगा।

सिंहगढ़ किला


राजगढ़ किला

राजगढ़ का किला बहुत ही लोकप्रिय है जो कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। यह जगह शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है इसके बावजूद यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। समुद्र तल से 4600 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ एक किला बहुत ही भव्य और खूबसूरत है। लगभग 26 साल तक यह छत्रपति शिवाजी की राजधानी रहा है। छत्रपति ने इसे 1646 और 47 के मध्य आदिलशहा से जीता था। जीत के बाद इस जगह का नाम राजगढ़ रख दिया गया। स्थानीय लोगों के बीच यह ट्रैकिंग के लिए बड़ा प्रसिद्ध है।

राजगढ़ किला


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story