TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Dehradun Famous Street Food: भारत में सिर्फ यह मिलता है छोले कत्लंबे, जिसे आजादी के पहले वे किया जाता है पसंद

Dehradun Famous Street Food: देहरादून में एक खाने का आइटम बहुत फेमस है, जो सिर्फ और सिर्फ इसी जगह मिलता है।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 16 Jun 2024 6:06 AM GMT
Chhole katlambe famous Dehradun Street Food
X

Chhole katlambe (Pic Credit-Social Media)

Dehradun Famous Chhole katlambe: अपने भारत देश में स्ट्रीट फूड की भरमार है। आप राम राज्य में एक यूनिक स्ट्रीट फूड डिश जरूर ढूंढ निकलेंगे। क्योंकि यहां पर हर राज्य में अपना अलग स्वाद है। जो आम से स्ट्रीट फूड से है उनमें छोला समोसा, चाट, पकौड़ी यही सब आते है। लेकिन देहरादून में एक बहुत अलग किस्म का स्ट्रीट फूड चर्चे का विषय बना हुआ है। ये खास स्ट्रीट फूड सिर्फ और सिर्फ देहरादून में ही मिलता है।

देहरादून का खास फूड आइटम

हम बात कर रहे है देहरादून के मशहूर और बहुत ही प्राचीन स्ट्रीट फूड आइटम छोले कत्लंबे की। ये क्या है, क्या होता है और कहा मिलता है आपको ये सभी सवालों का जवाब हम यहां पर देने वाले है। बस जरूरत है आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ने की। छोले कत्लंबे एक खास डिश है। जो मटर के छोले और खस्ते जैसे बड़े से पापड़ को जो थोड़ा अंदर से सॉफ्ट भटूरे जैसा होता है, उसे लेकर ये बनाया जाता है । उसमे कई तरह की चटनी और खट्टा मीठा पानी का स्वाद चार चांद लगाता है।



डिश का नाम: छोले कत्लंबे(Chhole katlambe)

लोकेशन: मोती बाजार, नियर सब्जी मंडी, देहरादून

ऐसे सर्व किया जाता है छोले कत्लंबे

छोले कत्लंबे को सर्व करने का तरीका देखकर ही मुंह में पानी आ जायेगा। छोले को पिता बनाते नहीं है। हल्के मसाले और रसे के साथ इसको अलग रखते है। कत्लंबे को अलग रखते है। कढ़ाई से कत्लंबे को निकले पिज्जा के जैसे 6 टुकड़ों में काट कर पेड़ के पत्ते पर सर्व किया जाता है। उसके ऊपर नींबू डालते है। फिर छोले को दूसरे पत्ते में लगाकर पहले प्याज फिर ऊपर से मटर और चटनी डाली जाती है। इसमें एक और चीज पड़ती है वो है सुखी कुरकुरी फ्राइड मिर्च जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है मिर्च को छोले में मिक्स कर दिया जाता है। फिर खाने के लिए दिया जाता है। यह डिश खाने बहुत ही स्वादिष्ट होती है।



कई सौ वर्ष पुरानी है डिश

इसे बेचने वाले दुकानदार का कहना है कि यह डिश बहुत पुरानी है। यह मुगलों के पहले से खाया जाता है। इसे बनाने की प्रथा भारत में कई सदी प्राचीन है। इसको छोड़कर लोग दूसरे खाने के आइटम पर शिफ्ट कर गए। लेकिन देहरादून के इस शॉप पर आज भी इस खास डिश को खिलाया जाता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है जो भी यहां आता है इस डिश को जरूर खाता है। यदि आपको भी मौका मिले तो एक बार यह जरुर ट्राई करें।



Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story