Delhi Best Panipuri Shop: दिल्ली की इन पांच लोगों पर खाएं स्वादिष्ट गोलगप्पे, यहां हाइजीन का रखा जाता है पूरा ध्यान

Delhi Best Panipuri Shop : गोलगप्पा एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो हर किसी को खाना पसंद होता है। चलिए आज हम आपको दिल्ली में मिलने वाले बेस्ट गोलगप्पे की जानकारी देते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 July 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 6:00 AM GMT)
Delhi Best Panipuri Shop
X

Delhi Best Panipuri Shop (Photos - Social Media)

Delhi Best Panipuri Shop : गोलगप्पा भारत में मिलने वाला एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़े सभी से खाना पसंद करते हैं। पानी कितना भी तीखा क्यों ना हो सभी बड़े ही शौक से इसे खाते कहते हैं। हालांकि खाने से पहले यह मिलावटी तुम नहीं है इस बात की जानकारी निकाल लेना बहुत जरूरी है। हाल ही में कर्नाटक में सड़क किनारे और रेस्टोरेंट में बिकने वाले कुछ गोलगप्पे में मिलावट देखी गई है। रिपोर्ट के बता दे गोलगप्पे के पानी में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल मिले हुएथे। मानसून के मौसम में गोलगप्पे खाने से फूड प्वाइजन का खतरा बढ़ जाता है इसलिए खाने से पहले इनका रंग जरूर चेक कर लेना चाहिए। अगर पानी में लाल या भूरापन दिखाई दे रहा है तो इसमें मिलावट है। वहीं अगर पानी का स्वाद कड़वा लग रहा है तो आपको इसे पीने से बचना चाहिए। आज मैं आपको दिल्ली के टॉप 5 गोलगप्पा स्टॉल्स के बारे में बताते हैं जहां पर हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाता है और आप यहां बिना किसी टेंशन के गोलगप्पे खा सकते हैं।

वैष्णो चाट भंडार कमलानगर दिल्ली (Vaishno Chaat Bhandar Kamlanagar Delhi)

अगर आप गोलगप्पा खाना चाहते हैं तो दिल्ली के कमला नगर के वैष्णो चाट भंडार जाना चाहिए। यहां पर आपको कोलकाता स्टाइल के पुचका खाने को मिल जाएंगे। इसके पानी में हींग मिलाई जाती है जो काफी टेस्टी लगती है।

Vaishno Chaat Bhandar Kamlanagar Delhi


बॉम्बे भेलपुरी के स्टॉल साउथ एक्टेंशन दिल्ली (Bombay Bhelpuri Stalls South Extension Delhi)

दिल्ली में कहीं गोलगप्पे खाने हैं तो बंगाली मार्केट के पास या साउथ एक्सटेंशन जा सकते हैं। यहां पर गोलगप्पे का खट्टा मीठा पानी बहुत पसंदआएगा। साउथ एक्सटेंशन में बॉम्बे भेलपुरी के स्टॉल पर आपको अपनी पूरी बिल्कुल बेस्ट मिलेगी। वही बंगाली मार्केट में बंगाली स्वीट हाउस पर आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

Bombay Bhelpuri Stalls South Extension Delhi


राजू चाट चितरंजन पार्क दिल्ली (Raju Chaat Chittaranjan Park Delhi)

गोलगप्पे में मिले जाने वाले इनग्रेडिएंट के कारण इसका स्वाद अलग होता है। सबसे अच्छा गोलगप्पा बंगाली हब के सी ब्लॉक में श्यामल दा के स्टाल पर मिलते हैं। इसके अलावा आप चितरंजन पार्क में राजू चाट के यहां भी गोलगप्पे खा सकते हैं। यहां पर इमली भुना हुआ जीरा, हरी मिर्च, मसाले और आलू के साथ कोलकाता स्टाइल गोलगप्पे खिलाए जाते हैं।

Raju Chaat Chittaranjan Park Delhi


अशोक चाट कॉर्नर चांदनी चौक दिल्ली (Ashok Chaat Corner Chandni Chowk Delhi)

चांदनी चौक में चाट लवर्स के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद हैं। यहां अशोक चाट कॉर्नर के गोलगप्पे बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के पानी का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। गोलगप्पे खाने के बाद आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा।

Ashok Chaat Corner Chandni Chowk Delhi


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story