×

Famous Dhaba: दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर ये हैं बेस्ट ढाबा, खाना खाते ही आ जाएगी मजा

Best Dhabas on Delhi-Chandigarh Highway: अगर आप आप दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से यात्रा कर रहे हैं तो इन बेस्ट ढाबा पर खाना जरूर खाइएगा। यहां का स्वादिष्ट खाना के सफर को और भी लाजवाब बना देगा।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Jan 2023 2:06 AM GMT
Delhi To Chandigarh Best Dhabas
X

दिल्ली से चंडीगढ़ हाईवे पर बेस्ट ढाबा (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Dhabas on Delhi-Chandigarh Highway: यात्रा करना तो वाकई में बहुत मजेदार होता है। लेकिन साथ ही अच्छे लोगों को टोली हो और स्वादिष्ट व्यंजन बीच-बीच में मिलते रहें, तो उस सफर का गजब ही आनंद होता है। ऐसे में सफर के दौरान जितना मजा देसी स्टाइल के ढाबा में खाना खाने में आता हैं, उतना 5 स्टार होटल में भी नहीं आता है। तो अगर आप आप दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से यात्रा कर रहे हैं तो इन बेस्ट ढाबा पर खाना जरूर खाइएगा। यहां का स्वादिष्ट खाना के सफर को और भी लाजवाब बना देगा। खाना खाते ही आप में एक नई चुस्ती-फुर्ती आ जाएगी।

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बेस्ट ढाबा
Delhi-Chandigarh Highway Best Dhaba

सेठी ढाबा, जीरकपुर
Sethi Dhaba, Zirakpur

गुरदास मान के पोस्टर के साथ इस ढाबे में पंजाबी लोक संस्कृति की झलक आपके जोश को बढ़ा देगी। यहां आपको देसी घी लगी मक्की की रोटी सरसों के साग बहुत ही जबरदस्त लगेगा। कई व्यंजनों के लिए मशहूर सेठी ढाबा में पंजाबी भोजन का प्रामाणिक स्वाद मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप 24 घंटे लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। यह ढाबा सिल्वर सिटी जीरकपुर में अंबाला रोड पर स्थित है।

नीलकंठ स्टार ढाबा, करनाल
Neelkanth Star Dhaba, Karnal

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको नीलकंठ स्टार ढाबा जरूर जाना चाहिए। खाने-पीने के बहुत सारे विकल्प आपको यहाँ मिलेंगे। यहां की खीर खाना न भूलिएगा। स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है।

पाल ढाबा, चंडीगढ़
Pal Dhaba, Chandigarh

पाल ढाबा NH 1 पर भोजन परोसने वाले सबसे पुराने ढाबों में से एक है। यहां लोग 1960 से छोले भटूरे और लस्सी जैसे स्वदेशी व्यंजनों के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा, भरवां पराठों पर पिघला हुआ मक्खन आप सभी की भूखों को शांत कर देगा। अगर आप पाल ढाबा के खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो चंडीगढ़ के सेक्टर 28 डी ड्राइव करें।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story