Delhi Jewellery Markets: ये है दिल्ली का सबसे सस्ता ज्वेलरी मार्केट

Delhi Cheapest Jewellery Market: दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई सारे मार्केट हैं। अगर आप ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो हम आपके यहां के सबसे सस्ते बाजार के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 May 2024 9:35 AM GMT
Delhi Cheapest Jewellery Market
X

Delhi Cheapest Jewellery Market (Photos - Social Media) 

Delhi Cheapest Jewellery Market : भारत की राजधानी दिल्ली कई चीजों के लिए मशहूर है। सबसे पहले तो यह राजधानी के तौर पर पहचानी जाती है दूसरा यहां के पर्यटक स्थल और उसके बाद यहां का खानपान लोगों को बहुत आकर्षित करता है। यह जगह सिर्फ ऐतिहासिक इमारतें और स्वादिष्ट भोजन के लिए ही नहीं बल्कि खरीदारी के लिए भी पहचानी जाती है। यहां पर एक से बढ़कर एक मार्केट मौजूद है जहां पर आप हर चीज की खरीदारी बहुत सस्ते दामों में कर सकते हैं।

खरीदारी करने का शौक हर किसी को होता है और शॉपिंग के मामले में हमेशा लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें कम दामों में अच्छी चीजों की खरीदारी करने को मिल सके। खासकर महिलाएं तो हमेशा खरीदी करना पसंद करते हैं और इसलिए उन्हें सस्ते मार्केट की तलाश होती है। अगर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करनी है तो इसके लिए दिल्ली में कई सारे होलसेल मार्केट है। चलिए आज हम आपको बताते हैं की ज्वेलरी का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है।

सबसे बड़ा थोक बाजार

महिलाओं को हर आउटफिट के साथ अक्सर ज्वेलरी पहने हुए देखा जाता है। हालांकि ज्वेलरी सस्ती नहीं आती है और हर ड्रेस के लिए कलेक्शन रख पाना मुश्किल काम होता है। अगर आप कुछ ज्वैलरी खरीदने का शौक है तो आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताते हैं जहां से आप सस्ते दामों में ऑफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। की मार्केट कोई और सा नहीं बल्कि सदर बाजार है। जहां पर आपको ऑक्सिडाइज्ड, सिल्वर और ट्रेडिशनल कई तरह के ज्वेलरी आइटम मिल जाएंगे।

Delhi Cheapest Jewellery Market


क्या क्या मिलेगा

दिल्ली के सदर बाजार में महिलाओं के लिए कई सारी चीज मिल जाती है। यहां से आप नेकलेस, रिंग, एंकलेट, ईयररिंग, क्लचर, चूड़ियां काफी किफायती दामों में खरीद सकते हैं।

Delhi Cheapest Jewellery Market


कितनी है कीमत

ऑक्सिडाइज्ड और ट्रेडिशनल ज्वेलरी सब कुछ आपके यहां पर बहुत कम कीमतों में मिल जाएगा। 20 रुपए से लेकर ₹100 तक में आप अच्छे से अच्छा कलेक्शन खरीद सकते हैं। ऐसा नहीं है कि यह जूलरी सस्ती है तो इसकी क्वालिटी अच्छी नहीं होगी। यहां पर जो ज्वेलरी मिलती है उसकी क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। यहां जो रेट बताया चाहते हैं आप उसकी बारगेनिंग भी कर सकते हैं यानी सस्ते दामों को और सस्ता भी करवाया जा सकता है। ज्वेलरी के अलावा यहां पर घर में इस्तेमाल किए जाने वाले कई तरह के आइटम्स आपको मिल जाएंगे।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story