×

Delhi Hauz Rani Market: सस्ते में करना चाहते हैं घर के सामानों की खरीदारी

Hauz Rani Market Delhi : दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं जहां आप अपने घर को सजाने के सामान खरीद सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 May 2024 10:18 AM GMT
Delhi Hauz Rani Market: सस्ते में करना चाहते हैं घर के सामानों की खरीदारी
X

Delhi Hauz Rani Market History: दिल्ली में एक से बढ़कर एक बाजार मौजूद है जो अपने सस्ते सामानों के लिए पहचाने जाते हैं। आज हम आपके यहां के एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं जहां आप अपने घर को सजाने के सामान खरीद सकते हैं। शॉपिंग करने की शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें कम कीमत में अच्छा सामान मिल सके। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपने घर को सजाने के लिए सामान खरीदना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको खरीदारी कहां से करना चाहिए और वह भी बजट में। तो चलिए आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं जहां पर क्रोकरी के बर्तन से लेकर सजाने की हर चीज आपको बहुत ही कम कीमतों में मिल जाएगी और वह भी एक से बढ़कर एक डिजाइन में।

हौज रानी मार्केट

नई दिल्ली के मालवीय नगर में एक छोटा सा बाजार है जिसे हौजरानी के नाम से पहचाना जाता है। यह मार्केट 70 साल पुराना है और यहां की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के दुकानदार कुम्हार है। पहले यह अपने हाथों से बर्तनों को बनाया करते थे लेकिन अब सिर्फ मिट्टी के बर्तन और सेरेमिक पॉट वगैरा बेचते हैं। यह बाजार ज्यादा बड़ा नहीं है बस 20 से लेकर 30 दुकानदार यहां पर स्टाल लगते हैं। यहां पर इतनी सुंदर कलाकृतियां और मिट्टी के बर्तन देखने को मिलते हैं कि इन्हें खरीदे बिना आपका वापस जाने का मन नहीं होगा।

Hauz Rani Market Delhi

Hauz Rani Market Delhi

मिलेंगी ये चीजें

जब आप इस मार्केट में जाएंगे तो आपको आसपास के राज्यों जैसे हरियाणा और राजस्थान से आए हुए सेरेमिक एसेसरीज घर सजाने की आकर्षित वस्तुएं और पोटरी वगैरा मिल जाएंगे। आप चाहे तो बाउल, कोस्टर, मग, सर्विंग प्लेट और कई सजावटी सुंदर सामानों की खरीदारी आसानी से यहां कर सकते हैं।

Hauz Rani Market Delhi

Hauz Rani Market Delhi

बजट में करें खरीदारी

यहां पर जो दुकानदार सामान बेचने आते हैं वह या तो इन्हें खुद तैयार करते हैं या फिर बाहर से खरीद कर लाते हैं। उन्हें इन सामानों की बारीकी के बारे में अच्छे से पता होता है। यहां पर जितने भी सामान मिलते हैं वह काफी बजट में होते हैं। यहां सारे सामान सही दाम में मिलते हैं लेकिन अगर व्यक्ति मोलभाव करना जानता है तो वह आसानी से ज्यादा चीज खरीद सकता है।

Hauz Rani Market Delhi

Hauz Rani Market Delhi

कैसे पहुंचे

अगर आप इस मार्केट से खरीदारी करना चाहते हैं तो यह मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास है। अगर आपको खरीदी नहीं करनी है तो आप केवल सामान देखने की मकसद से भी यहां जा सकते हैं। हालांकि, यहां की मनमोहक चीज आपको खरीदी किए बिना वापस नहीं आने देगी।

Hauz Rani Market Delhi

Hauz Rani Market Delhi


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story