Delhi Ka Famous Cafe: दिल्ली के इन कैफे में गर्मियों में भी होगा ठंडक का एहसास, यहां खाएं स्वादिष्ट व्यंजन

Delhi Ka Famous Cafe Review: गर्मी के दिनों में सभी लोगों को ऐसी जगह जाना पसंद होता है जहां उन्हें ठंडक का एहसास हो सके। अगर आप भी दिल्ली के किसी ऐसे स्थान पर जाना चाहते हैं तो हम आपके यहां के बेस्ट कैफे के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 Jun 2024 6:35 AM GMT
Delhi Famous Cafe
X

Delhi Famous Cafe (Photos - Social) 

Delhi Famous Cafe : गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा गर्मी की मार से परेशान हो जाते हैं क्योंकि ऐसे में उनका बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि यह समय छुट्टियों का भी होता है इसलिए हर कोई बाहर जाना चाहता है और एंजॉय करना चाहता है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो फिलहाल यहां पर बड़ी हुई गर्मी ने लोगों को बाहर निकालने में सोचने पर मजबूर कर दिया है। गर्मी की वजह से लोगों ने अपनी पार्टी भी कैंसिल कर दी है लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना होगा क्योंकि आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे कैफे के बारे में बताते हैं जहां का वातावरण आपको बहुत ही ठंडा मिलने वाला है और आप स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी यहां पर ले सकेंगे।

स्काई नाइट कैफे (Sky Night Cafe)

दिल्ली के शाहीन बाग में स्काई नाइट कैफे मौजूद है जहां पर आपको समर सीजन में विंटर का एहसास होने वाला है क्योंकि यहां पर रूफटॉप कैसे में स्नोफॉल होता है जो आपको गर्मी का एहसास नहीं होनेदेगा। स्नोफॉल की वजह से यहां पर वातावरण काफी ठंडा रहता है। इस कैसे में आप नवाबों की तरह खाना खा सकते हैं क्योंकि इसका सिटिंग अरेंजमेंट बिल्कुल शाही अंदाज में किया गया है। यहां पर दो लोग ₹700 में भरपेट खाना खा सकते हैं। यह दोपहर 1:00 शुरू होता है और सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है|


कॉफी होम कैफे (Coffee Home Cafe)

अगर आप कनॉट प्लेस जा रहे हैं तो आपको काफी हम कैसे जरूर जाना चाहिए और यहां के खाने का आनंद लेना चाहिए। इस कैफे के बीचो-बीच एक बहुत बड़ा पेड़ है और चारों तरफ छोटे-छोटे पौधे लगे हुए हैं और इस हरियाली के बीच आप खाने का आनंद उठा सकते हैं। पेड़ पौधों की वजह से यहां पर ठंडी ठंडी हवा चलती है। यह कैसे अपने साउथ इंडियन फूड के लिए पहचाना जाता है और यहां पर ₹40 से लेकर ₹100 तक में भरपेट एक व्यक्ति खाना खा सकता है। यह जगह सुबह 10:30 बजे रात 10:00 बजे तक खुली रहती है यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पड़ता है।

डिग्गीन (Diggin)

साउथ दिल्ली में मौजूद यह कैसे गर्मियों के लिए एक बेहतरजगह है। यहां पर चारों तरफ सुंदर-सुंदर फूल के पौधे लगे हुए हैं और सुंदर गार्डन की सेटिंग की गई है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको चारों तरफ हरियाली नजर आएगी। आप यहां पर एवाकाडो टोस्ट, चीज अल्पाइनो पेपर्स, ट्रफल मैक एंड चीज, स्पेगेटी बोलोग्नीज, मार्गेरीटा पिज़्ज़ा, स्मॉक्ड चिकन खा सकते हैं। यह जगह सुबह 11:30 बजे से लेकर आज 9:30 बजे तक खुली रहती है।



जंगल जंबोरी रेस्टोरेंट (Jungle Jamboree Restaurant)

अगर आप कुछ अलग हो नया ट्राई करना चाहते हैं तो आपको राजौरी गार्डन के इस कैफे में जरूर जाना चाहिए। यहां का इंटीरियर काफी कमल का है और एका गुफा और जंगलों से जुड़े अंदरूनी भाग के डिजाइन आपका दिल जीत लेगी। यहां आपको भेजे नॉनवेज दोनों प्रकार का भोजन मिलेगा और दो लोगों के लिए लगभग 1600 रुपए से बफेट की शुरुआत हो जाती है। दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक यह खुला रहता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story