×

Delhi To Ayodhya Train: दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेन, यहां देखें टिकट से लेकर सारी जानकारी

Delhi To Ayodhya Train: अयोध्या इन दिनों घूमने वाले लोगों के बीच एक प्रसिद्ध स्थल बन गया है। यहां तक ट्रेन से आराम से यात्रा कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 22 Feb 2024 1:19 PM GMT
Delhi To Ayodhya Train
X

Delhi To Ayodhya Train 

Delhi To Ayodhya Train: अयोध्या में जब से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई तब से यहां आने जाने वाले भक्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग श्री राम के जन्मभूमि अयोध्या में घूमने और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यह जगह धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो चुकी है क्योंकि सालों के इंतजार के बाद यहां पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो पाई है। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यह प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुई थी। देश के कई प्रतिष्ठित लोग इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। अगर आप अयोध्या में दर्शन करने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि आप आराम से किस तरह से दिल्ली से लेकर अयोध्या तक की यात्रा ट्रेन के जरिए कर सकते हैं।Delhi To Ayodhya Train

कैफियत एक्सप्रेस

नई दिल्ली से अयोध्या तक चलने वाली ट्रेन है, यह लगभग 10 घंटे 31 मिनट में अयोध्या पहुंचाती है। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात को 8:25 पर निकलती है और अयोध्या में सुबह 6:56 बजे पहुंचाती है।

कैफियत एक्सप्रेस

अयोध्या एक्सप्रेस

यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 12 घंटे 55 मिनट में अयोध्या पहुंचा देती है। अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन रात को 6:20 पर निकलती है और सुबह 6:56 पर अयोध्या पहुंचाती है।

अयोध्या एक्सप्रेस

लोकनायक एक्सप्रेस

यह लोकनायक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से अयोध्या लगभग 14 घंटे 20 मिनट में पहुंचा देती है। यह ट्रेन दोपहर को 2:00 बजे निकलती है और अयोध्या में सुबह 4:20 पर पहुंचाती है। इन सभी ट्रेनों में आपको सफर करने के लिए कम से कम थर्ड एसी के लिए 900 रुपये देने होंगे।


फरक्का एक्सप्रेस

इस ट्रेन से आपको 11 घंटे का सफर तय करना होगा। रात को 9 बजकर 40 मिनट पर चलती है और अगले दिन सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इसमें स्लीपर का किराया 360 रुपए और थर्ड एसी का किराया 900 रुपए है।

लोकनायक एक्सप्रेस


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story