×

Delhi To Gujarat Trip: मात्र 10 हजार में करें दिल्ली से गुजरात की यात्रा, ऐसे बनाएं प्लान

Delhi To Gujarat Trip Plan: गुजरात भारत का एक खूबसूरत राज्य है अगर आप छुट्टी में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कम बजट में घूम सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 21 March 2024 1:33 PM GMT
Delhi To Gujarat Trip
X

Delhi To Gujarat Trip (Photos - Social Media)

Delhi To Gujarat Trip Plan: गुजरात भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां का दीदार व्यक्ति को एक बार जरूर करना चाहिए। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप बहुत कम बजट में आराम से दिल्ली से गुजरात तक की यात्रा कर सकते हैं। छुट्टियों का सीजन लगभग शुरू हो चुका है और हर कोई वेकेशन बनाने के लिए ट्रिप की प्लानिंग करने में लगा हुआ है। अगर इस वेकेशन आप गुजरात ट्रिप की प्लानिंग बना रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप यहां पर कहां और कैसे जा सकते हैं और इसके लिए आपको कितना खर्च करना होगा।

ऐसे प्लान करें ट्रिप

कम बजट में अगर आपको गुजरात की यात्रा करनी है तो सबसे पहले तो यह ध्यान रखें कि आपको ट्रेन यात्रा करनी चाहिए। क्योंकि यह बहुत कम बजट में पूरी हो जाती है और आप आराम से दिल्ली से गुजरात तक पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो स्लीपर कोच का टिकट भी आपको सिर्फ ₹400 में आसानी से मिल जाएगा।

आने जाने के खर्चे की बात करें तो ₹3200 में दो लोगों का खर्च आसानी से पूरा हो सकता है।

वहीं अगर आप एसी कोच से यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10 से ₹12000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च देना होगा।

Gujarat Tourism

गुजरात में घूमना

गुजरात घूमने के लिए गए हैं तो यहां पर कैब से घूमने की जगह स्कूटी रेंट पर लेना एक बेहतर ऑप्शन है। ऐसा करने से आपका खर्चा बहुत कम हो जाएगा।

गुजरात में 700 से ₹800 में स्कूटी रेंट पर मिल जाती है।

2 दिन पेट्रोल से घूमने का खर्चा ₹1000 के करीब आएगा।

दो दिन स्कूटी से गुजरात घूमते हैं तो आपको ₹2600 खर्च करने होंगे।

Gujarat Tourism

होटल का खर्चा

गुजरात में रुकने के लिए आप होटल ऑनलाइन बुक कर लेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। 1000 से ₹1500 के खर्चे के बीच आपको आसानी से यहां पर होटल मिल जाएगा और 2 दिन रुकने का खर्चा ₹3000 होगा।

Gujarat Tourism

खाने का खर्चा

अगर आप होटल में खाना खाएंगे तो ज्यादा पैसा देना होगा। ऐसे में आप बाहर किसी ढाबे या फिर स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। आपको दो दिन में 1000 से ₹1500 खाने पर खर्च करने होंगे। अगर सब कुछ प्लान करके चलेंगे तो 10000 में गुजरात की यात्रा आराम से पूरी की जा सकती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story