×

Delhi Tour Packages: दिल्ली जानें का बना रहे प्लान, जानें यहां की खास जगहों से लेकर बेहतरीन खाने तक सब कुछ

Place To Visit In Delhi: दिल वालों की दिल्ली एक ऐसी जगह है जो किसी का भी दिल जीत सकती है। चलिए आज हम आपके यहां की खास चीजों से रूबरू करवाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 Feb 2024 7:53 AM GMT
Place To Visit In Delhi
X

Place To Visit In Delhi (Photos - Social Media) 

Place To Visit In Delhi : दिल्ली भारत की राजधानी है और इसे दिल वालों के शहर के नाम से पहचाना जाता है। यहां के लोग हमेशा मौज मस्ती और उमंग से भरे हुए नजर आते हैं। खुशी छोटी हो या बड़ी यह उसे सेलिब्रेट करना बिल्कुल भी नहीं भूलते। लोग तो यह भी कहते हैं कि जवाब दिल्ली की गलियों और यहां के लोगों के बीच जाएंगे तो अपनी सारी परेशानी को भूल बैठेंगे। आपने भी दिल्ली का दीदार नहीं किया है और आप यहां जाने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपके यहां के फेमस स्थान के साथ फेमस फूड आइटम्स और अन्य चीजों की जानकारी देते हैं।

Akshardham Mandir


घूमें ये जगह

दिल्ली घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपके यहां का इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, लाल किला, अक्षरधाम मंदिर, जंतर मंतर, कनॉट पैलेस, हौज खास विलेज, अग्रसेन की बाओली, भारत दर्शन पार्क, चांदनी चौक जैसी जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

India Gate


इन चीजों का लें आनंद

आप दिल्ली जा रहे हैं तो यहां पर आपके करने के लिए बहुत कुछ है और आप खुलकर इंजॉय कर सकते हैं। हो हो बस टूर के जरिए आप दिल्ली दर्शन कर सकते हैं। चांदनी चौक में जाकर आप यहां की स्वादिष्ट डिशेज चख सकते हैं। हुमायूं मकबरे का दीदार करना बिल्कुल ना भूले क्योंकि यह वर्ल्ड हेरिटेज है। नेशनल रेल म्यूजियम में टॉय ट्रेन की सैर जरूर करनी चाहिए। निजामुद्दीन दरगाह पर जाकर आपको दिल छू लेने वाली कव्वाली सुनने को मिलेगी। मेडम तुसाद म्यूजियम में आपको दुनिया भर के दिग्गजों के वैक्स के पुतले देखने को मिलेंगे। लाल किला पर जाएं तो यहां का लाइट एंड साउंड शो देखना ना भूलें। नेहरू प्लैनेटेरियम में जाकर आपको यूनिवर्स में मौजूद अलग-अलग प्लेनेट के बारे में जानकारी मिलेगी।humayun maqbara

Humayun ka Maqbara


यहां रुके

दिल्ली घूमने जा रहे हैं तो जाहिर सी बात है यहां पर रुकने के लिए भी जगह देख रहे होंगे। हर व्यक्ति का अपना बजट होता है और चलिए इस हिसाब से आपको यहां रुकने के लिए बेस्ट जगह बताते हैं। ले मेरिडियन, शंगरी लॉ, हयात, लीला, ताज, रेडिसन जगह उन लोगों के लिए जो लग्जरी चीजों के शौकीन हैं। इन होटल में आपको हर तरह की सुविधा मिल जाएगी। अगर आप बजट वाला स्टे ढूंढ रहे हैं तो आपके यहां गो स्टॉप, मिनिमलिस्ट, होटल जारी, सनराइज होम्स 2, जिंजर होटल जाना चाहिए। आप कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां आप 1000 के अंदर रुक सकते हैं। तो आपको जोस्टल दिल्ली, जोए हॉस्टल जैसी जगहों पर रुकना चाहिए।

Jama Masjid


शानदार स्वाद का आनंद

दिल्ली अपने बड़े दिल के साथ यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचानी जाती है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो आपके यहां का बटर में डूबा हुआ तंदूरी चिकन जरूर ट्राई करना चाहिए जो असलम माटिया महल, जमा मस्जिद पर मिल जाएगा। आप अलग-अलग तरह के चाट खाने की शौकीन है तो आपको अशोक चाट पर जाना चाहिए, ये दुकान चवरी बाजार में है। दिल्ली गए और वहां के छोले कुलचे का स्वाद नहीं चखा तो फिर आपने क्या ही खाया है। ये डिश आपको चवरी बाजार में सबसे स्वादिष्ट मिलेगी। लाल कुआं की दाल मखनी भी आपको मिस नहीं करनी चाहिए। चांदनी चौकी फेमस ओल्ड जलेबी खाना बिल्कुल ना भूलें। जंग बहादुर की आलू कचौड़ी अगर आपने खा ली तो आप दीवाने हो जाएंगे।

वीकेंड पर बनाएं प्लान

दिल्ली में रहने वाले के लिए वैसे तो घूमने फिरने के लिए जगह की कमी नहीं है लेकिन अगर आप कहीं थोड़ा दूर जाना चाहते हैं तो आसपास ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप कसौल जा सकते हैं जो यहां से 280 किलोमीटर पड़ता है। यहां से आगरा की दूरी 240 किलोमीटर है। अमृतसर 475 किलोमीटर पड़ता है। वहीं प्राथमिक नगरी ऋषिकेश यहां से सिर्फ 270 किलोमीटर दूर है। आप अपनी पसंद के मुताबिक इनमें से किसी भी जगह पर घूमने जा सकते हैं।

Qutab Minar


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story