×

Delhi Vasudev Ghat: अब बनारस की तर्ज पर दिल्ली के वासुदेव घाट पर होगी आरती

Delhi Vasudev Ghat: दिल्ली में वासुदेव घाट का सौंदर्य करण हो रहा है जिसके बाद नजर अच्छा दिखने लगा है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 April 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 25 April 2024 5:30 AM GMT)
Yamuna Aarti Delhi Vasudev Ghat
X

Yamuna Aarti Delhi Vasudev Ghat (Photos - Social Media)

Yamuna Aarti Delhi Vasudev Ghat : राजधानी दिल्ली को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है। यमुना नदी मौजूद तो है लेकिन यह इतनी प्रदूषित है कि लोगों ने इसे नाल कहना शुरू कर दिया। लेकिन अब यहां का कुटिया घाट बहुत फेमस है जिसे अब वासुदेव घाट के नाम से पहचाना जाता है क्योंकि इसका नाम बदल दिया गया है। जब से इस घाट का नाम बदल गया है तब से इसकी तस्वीर भी बदल गई है। पहले जहां यहां पर कूड़ा पड़ा रहता था तो अब यहां सुंदर ट्यूलिप फूल खिल रहे हैं। इसकी सुंदरता को बढ़ाने का काम पिछले 2 सालों से किया जा रहा है।

दिल्ली में देखें आरती

दिल्ली में जितने भी लोग रहते हैं वह अक्सर धार्मिक पर्यटन के हिसाब से ऋषिकेश, हरिद्वार, बनारस जैसे स्थानों पर जाते हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार इसकी पूरी कोशिश कर रही है कि वह दिल्ली के घाटों को भी अन्य घाटों की तरह सुंदर बना सके। वासुदेव घाट को भी अयोध्या, बनारस और ऋषिकेश की तर्ज पर बनाया जा रहा है। यहां पर बड़े-बड़े मंडप बनाए गए हैं जिनके आसपास हरियाली भी उगाई गई है। यहां पर छोटे-छोटे और सुंदर बगीचे बनाने की तैयारी भी हो रही है।

Yamuna Aarti Delhi Vasudev Ghat


किया गया कायाकल्प

यहां सुंदर बगीचे बनाए गए हैं जिसमें सफेद ट्यूलिप के फूल उग रहे हैं। यहां लाल पत्थर से बने दो हाथी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा यमुना तक जाने का रास्ता भी बनाया जा रहा है। लोग सुबह शाम यहां पर आराम से सैर भी कर सकेंगे। यहां स्नान कुंड भी तैयार करवाया जा रहा है और 300 किलो की घंटी भी लगाई जाएगी।

Yamuna Aarti Delhi Vasudev Ghat


यमुना होगी साफ

वासुदेव घाट का सौंदर्य करण करने के साथ-साथ यमुना को भी साफ किया जाने वाला है। यह घाट सुंदर तो लग रहा है लेकिन यमुना का पानी इतना गंदा है कि ज्यादा देर तक खड़े रहना मुश्किल है। लोगों का कहना है कि यह नदी नहीं नाल है क्योंकि यहां पर इतनी गंदगी है। बनारस और हरिद्वार जैसी जगहों पर जहां नदी की पूजा की जाती है वहां यमुना का हाल बिल्कुल बेहाल है। घाट बनने के बाद अब नदी भी साफ की जा सकती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story