×

24 Avtar Mandir Indore: इस मंदिर में होंगे भगवान विष्णु के 24 अवतारों के दर्शन, दर्शन के भक्ति में डूब जाएंगे आप

24 Avtar Mandir Indore : आज हम आपको आपके ही आसपास की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आप कम खर्च में भी अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Dec 2023 12:12 PM GMT
24 Avtar Mandir Indore
X

24 Avtar Mandir Indore (Photo - Social Media)

सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सभी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। सभी को घूमने का बहुत शौक भी होता है। ऐसे में यदि आपसे कोई पूछे कि आप कहां घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बहुत सारी ऐसी जगहों के नाम होठों पर आते हैं लेकिन आज हम आपको आपके ही आसपास की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आप कम खर्च में भी अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। दरअसल आज हम आपको मध्य प्रदेश की सैर करवाने वाले हैं, यहां स्थित इंदौर शहर का नाम तो आपने सुना ही होगा।

इंदौर

इंदौर मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक शहर है जो अपने खास खाद्य, सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर अपने परंपरागत बाजार, खाने की विविधता और शॉपिंग के लिए जाना जाता है। इंदौर का खास प्रशासनिक महत्व है और यह शहर व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र है। इसके पास कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं जैसे कि खंडवा, महेश्वर और ओम्कारेश्वर। तो चलिए आज हम आपको इंदौर के इस मंदिर से रुबरू करवाते हैं।

24 अवतार मंदिर


खासियत

इंदौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर देपालपुर में 24 अवतार मंदिर बना हुआ है यह मंदिर बहुत सुंदर है खास बात है कि मंदिर को बनाने में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया मंदिर का शिकार अष्टधातु से बनाएं जिसमें करीब 5 किलो सोना लगा है यह मंदिर देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां सारी प्रतिमाएं विराट स्वरूप में तैयार की गई है। खास बात है कि इस मंदिर को बनाने में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह एक पहला ऐसा मंदिर है जहां सारी प्रतिमाएं विराट स्वरूप में तैयार की गई है। यह मंदिर भगवान विष्णु लक्ष्मी जी का मुख्य मंदिर सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनी है। इसके शिखर पर 6:15 का कलश बनाया गया है। छोटे मंदिरों पर 3:15 फीट के कलश है। इसे वर्ष 1968 से 1970 में देपालपुर में गुरुदेव जयकारा भक्त माली परमहंस में करवाया था। उसी समय इस मंदिर की नींव रखी गई थी। जो कि 30 बीघा जमीन पर स्थापित की गई है। अगर आप भी इंदौर घूमने आए हैं तो इस मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं।


कैसे जाएं

यह ट्रिप आपके लिए एकदम बजट फ्रेंडली होगा यहां जाने के लिए आपको अधिक रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है यहां आपको आसानी से स्टे करने के लिए होटल भी मिल जाएंगे इसके साथ ही शहर की शहर के लिए कर बस सर्विस आदि उपलब्ध है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story