Divya Bharti Rebirth: भारत के इस शहर में हुआ है दिव्या भारती का पुनर्जन्म, आँखों पर नहीं होगा विश्वास

Divya Bharti Rebirth: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारों में से एक दिव्या भारती रहीं हैं आइये जानते हैं कि उनका पुनर्जन्म कहाँ हुआ है और इसमें कितनी सच्चाई है।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Oct 2024 4:47 AM GMT
Divya Bharti Rebirth
X

Divya Bharti Rebirth (Image Credit-Social Media)

Divya Bharti Rebirth : हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थीं शायद ही कोई उन्हें नहीं जनता होगा। उनका बॉलीवुड करियर काफी छोटा रहा लेकिन उन्होंने सभी के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने कई बड़ी बड़ी फिल्में की जो ब्लॉकबस्टर रहीं। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिव्या भारती की तरह हूबहू दिखने वाली एक ऐसी लड़की है जिसे देखकर आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर कहाँ रहतीं हैं।

कहाँ हुआ है दिव्या भारती का पुनर्जन्म

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको लगेगा कि दिव्या भारती ही हैं। लेकिन दरअसल ये उनकी हमशक्ल है जो उनके गाने पर एक्ट करती आपको नज़र आएगी। ये वीडियो निशा ऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीँ इसमें नज़र आ रही ये लड़की दिव्या के 'सात समुन्द्र पार' ट्रैक पर एक्टिंग करती दिख रही है।

आपको इस लड़की के नयन नक्ष, बाल, अदाएं सब दिव्या की ही तरह लगेंगीं। जिसे देखकर सभी यही कह रहे हैं कि दिव्या का पुनर्जन्म हुआ है। आप भी देखिये ये वीडियो। आपको बता दें हमे मिली जानकारी के मुताबिक ये लड़की दिल्ली की रहने वाली है और दिव्या भारती इनको बेहद पसंद भी हैं। साथ ही इनके हर वीडियो पर लोग भर-भर कर कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो को देखकर कई लोग दिव्या भारती के पुनर्जन्म होने की बात करते नज़र आ रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कोई कैसे एक दम उनकी तरह दिख सकता है। घुंघराले बाल,भरा हुआ चेहरा, आँखें, होंठ सबकुछ वैसा ही है। एक यूजर ने ये तक लिख दिया कि क्या आपको पता है कि आपकी मृत्यु कैसे हुई थी। फिलहाल विज्ञान का मानना है कि पुनर्जन्म जैसी कोई चीज़ नहीं होती लेकिन कई बार ऐसी चीज़ें भी सामने आईं हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिये ली गईं है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story