×

Best Dosa in Lucknow: लखनऊ में डोसा-सांभर के लिए फेमस हैं ये जगहें, आएगा तमिलनाडू जैसा मजा

Best Dosa in Lucknow: आइए आपको लखनऊ के फेमस साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं जहां का कुरकुरा पेपर डोसा खाकर आपको मजा ही आ जाएगी। इसके साथ ही चटपटी चटनी और सांभर की बात ही क्या है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Aug 2022 8:15 AM GMT
Famous Dosa in Lucknow
X

लखनऊ में फेमस डोसा (फोटो- सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Best Dosa in Lucknow: नवाबी शहर लखनऊ वैसे तो खासकर अपने अवधी व्यंजनों के लिए जाना जाता है। लेकिन लखनऊ के लोग हर तरह के व्यंजन का स्वाद चखना पसंद करते हैं। जिससे यहां पर बेस्ट साउथ इंडियन, चाइनीज, इटालियन हर तरह का फूड मिलता है। इनमें सबसे ज्यादा मांग साउथ इंडियन फूड की रहती है। लखनऊ की गलियों में आपको बेस्ट साउथ इंडियन भोजनालय आसानी से मिल जाएगें। आइए आपको लखनऊ के फेमस साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स (South Indian Restaurants in Lucknow) के बारे में बताते हैं जहां का कुरकुरा पेपर डोसा खाकर आपको मजा ही आ जाएगी। इसके साथ ही चटपटी चटनी और सांभर की बात ही क्या है। कुरकुरे डोसा के अंदर इतनी लाजवाज स्टफिंग होती है, आपको चखते ही डोसे की क्वालिटी का पता चल जाएगा। तो अब ललचाइए नहीं, तुरंत चलिए हमारे साथ लखनऊ के मशहूर डोसा पांइन्टस् (Famous Dosa Points of Lucknow) पर।

लखनऊ में फेमस डोसा
Famous Dosa in Lucknow

डोसा (फोटो- सोशल मीडिया)

अन्ना डोसा पॉइंट

Anna Dosa Point

लखनऊ में अन्ना डोसा पॉइंट गोमती नगर में है। यहाँ आपको स्वादिष्ट आलू और मसालों के साथ कुरकुरे दोसा मिलते हैं। डोसा के साथ ही और भी कई साउथ इंडियन व्यंजन भी मिलते हैं। ये अन्ना डोसा पॉइंट अब तक के सबसे अच्छे बजट फ्रेंडली डोसा स्थानों में से एक है। यहां की गाढ़ी-गाढ़ी नारियल की चटनी और चटपटा हल्का सा तीखा सांभर खाते ही सुकून का एहसास होता है।

स्थान: 3/359, विराज खंड रोड, विनमरा खंड, गोमती नगर

Location: 3/359, Viraj Khand Rd, Vinamra Khand, Gomti Nagar

लागत: 160 रुपये लगभग दो के लिए

समय: सुबह 10 बजे - रात 10 बजे

तमिलनाडु दक्षिण भारतीय डोसा
Tamil Nadu South Indian Dosa

नाम से तो ऐसा लग रहा होगा, कि हम आपको डोसा खाने के लिए तमिलनाडू भेज रहे हैं। लेकिन नहीं अब तमिलनाडू जैसे डोसा का स्वाद आपको लखनऊ में मिलेगा। अगर आपको स्वादिष्ट डोसा खाना है तो एक बार तमिलनाडू दक्षिण भारतीय डोसा पर आकर तो देखिए। यहां पर एक साथ 10-12 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। तो ऐसे में अगर आप दोस्तों को या परिवार में दवात देना चाहते हैं तो ये जगह बेस्ट है।

यहां का क्रिस्पी और क्रीमी पनीर मसाला डोसा ट्राई करें। इसके बाद आप हमें जरूर धन्यवाद देंगे!

स्थान: 3/111, विवेक खंड, गोमती नगर, लखनऊ

Location: 3/111, Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow

लागत: 250 रुपये लगभग दो के लिए

समय: दोपहर 12 बजे - रात 11 बजे

करी पत्ता
Curry Leaf

राजधानी लखनऊ का हजरतगंज इलाका एक जगह है जहां से आप कभी भूखें नहीं लौट सकते हैं। एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट चीजें देखते ही कुछ न कुछ खाने को तो आपका मन जरूर करेगा। ऐसे में यहां का करी पत्ता रेस्टोरेंट बेस्ट डोसा परोसता है। इसलिए अगर हजरतगंज से आप गुजरें तो यहां जाना न भूलिएगा।

ये रेस्टोरेंट बटर मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी के लिए जाना जाता है।

स्थान: दुकान 3, ईस्ट ब्लॉक, श्री हनुमान मंदिर के पास, हजरतगंज, लखनऊ

Location: Shop 3, East Block, Near Shree Hanuman Temple, Hazratganj, Lucknow

लागत: लगभग दो के लिए 500 रुपये

समय: सुबह 10:30 - रात 11 बजे

डोसा (फोटो- सोशल मीडिया)

मार्क्समैन

Marksmen

लखनऊ का ये प्रतिष्ठित भोजनालय मार्क्समैन अपने चीनी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यहां पर साउथ इंडियन व्यंजन भी परोसे जाते हैं। यहां पर आकर्षण और मुंह में पानी लाने वाले पाकवान की खुशबू से सराबोर व्यंजनों का स्वाद ही अनोखा होता है। मार्कसमैन एक प्लेट पर लखनऊ की सबसे अच्छी यादों को परोसता है। यहां का पनीर डोसा ट्राई करें।

स्थान: 2, हलवासिया मार्केट के सामने, मकबरा रोड, लालबाग, लखनऊ

Location: 2, Opposite Halwasiya Market, Maqbara Road, Lalbagh, Lucknow

लागत: रु। लगभग दो के लिए 600

समय: सुबह 9 बजे - रात 10:30 बजे

वृंदावन
Brindavan

यदि आप एक डोसा प्रेमी हैं, तो ये रेस्टोरेंट फ़िल्टर्ड कॉफ़ी और पेपर मसाला डोसा के लिए सभी के बीच जाना जाने वाला, वृंदावन आपको खुशी देने वाला और पेट भरने वाले रेस्टोरेंट्स में से एक है।

स्थान: पहली मंजिल, 1ए, सरवन प्लाजा कॉम्प्लेक्स, सप्रू मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ

Location: 1st Floor, 1A, Sarvan Plaza Complex, Sapru Marg, Hazratganj, Lucknow

लागत: रु। लगभग दो के लिए 400

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story