×

Duniya Ki Ajeeb Jagah: बिल्कुल असली नहीं लगती है दुनिया की ये जगहें, हैरान कर देंगे यहां के नजारे

Duniya Ki Ajeeb Jagah: दुनिया में कई एक से बढ़कर एक और अनोखी चीज मौजूद है। चलिए आज हम आपको कुछ अजीब जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 April 2024 2:14 PM GMT
Places Around The World
X

Places Around The World (Photos - Social Media)

Duniya Ki Ajeeb Jagah: हम में से सभी में कभी ना कभी साइंस फिक्शन फिल्में देखी है। यह फिल्में ऐसी होती है जिसमें हमें एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है। दुनिया को देखकर हर किसी का मन करता है कि काश हमें ऐसी जगह पर जाने को मिल जाए। घूमने फिरने का शौकीन तो वैसे भी हमेशा अलग-अलग जगह की तलाश करते रहते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगह हो की जानकारी देते हैं जो बहुत ही अजीब है। इन जगहों के बारे में जानने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि इंसान मजा लेने के लिए खतरनाक से खतरनाक जगह पर भी जा सकता है।

सिवा ओएसिस

यह बहुत ही अजीब जगह है और अगर आपको तैरना नहीं आता है तो समझिए यह जगह आपके लिए ही बनी है। आपको बता दे की इजिप्ट के पश्चिम में ऐसे कई सारे कुंड मौजूद है जहां व्यक्ति चाहकर भी नहीं डूब सकता। इनमें नमक काफी ज्यादा मात्रा में होता है। लोगों का कहना है कि इसमें रहस्यमय शक्ति है जो बीमारियों को ठीक कर देती है।

सिवा ओएसिस

गैंगी टाउन

इटली में बनाई है टाउन बिल्कुल भी असली नहीं लगता है। यह देखने पर इतना घना नजर आता है कि सच में मैं आ जाता है कि लोग यहां रहते कैसे होंगे। यह टाउन नीचे से ऊपर की ओर बना हुआ है और यहां घूमने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं।

गैंगी टाउन

ग्लास पेबल बीच

यूएस का यह बीच अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। यहां पर खूबसूरत रंग-बिरंगे चमकीले पत्थर पाए जाते हैं जो कहीं और नहीं मिलते। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

ग्लास पेबल बीच


फिंगल केव

यह स्कॉटलैंड की एक रहस्यमई गुफा है जिसके रहस्य से आज भी पर्दा नहीं उठ पाया है। इसका आकार बहुत ही अनोखा है और वैज्ञानिकों का कहना है कि लावा की वजह से ऐसा हुआ है। लहरे जब इन गुफाओं से टकराती है तो मनमोहन आवाज आती है।

फिंगल केव


क्राउली लेक कॉलम

इन कॉलम को देखने पर ऐसा लगता है कि यह इंसानों द्वारा बनाई गई कोई संरचना है। इंसान का इसे बनाने में कोई हाथ नहीं है बल्कि इन्हें प्रकृति ने खुद बनाया है।

क्राउली लेक कॉलम


मिटीओर

ये ग्रीस की बहुत सुंदर जगह है जिसने अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रखा है। ये बस्तियां खड़ी पहाड़ी पर बनी हैं जिन्हें देखकर हर कोई ये सोचता है कि उन्हें कैसे बनाया गया होगा। पहले यहां रस्सी को मदद से आना जाना किया जाता था लेकिन अब यहां सीढियां बन गई है।

मिटीओर


कोलोन कैथेड्रल

जर्मनी की ये इमारत दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चर्च है। यह 515 फीट ऊंची है और इसे दुनिया की सबसे पुरानी चर्च माना जाता है। यह चर्च दूर से देखने पर असली नहीं लगता बल्कि ऐसा लगता है कि इस फोटोशॉप किया गया है।

कोलोन कैथेड्रल


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story