×

Lucknow Ravan Dahan: लखनऊ में कहाँ-कहाँ और कितने बजे होगा रावण दहन, जानिए कहाँ कितना बड़ा होगा पुतला

Lucknow Ravan Dahan 2023: 24 अक्टूबर को भारत में हर तरफ दशहरा की धूम होगी ऐसे में आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रावण दहन कहाँ-कहाँ और कितने बजे होगा।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Oct 2023 2:17 AM GMT
Ravan Dahan 2023
X

Ravan Dahan 2023 (Image Credit-Social Media)

Lucknow Ravan Dahan 2023: त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और ऐसे में लखनऊवासियों के लिए कुछ ख़ास है। दशहरे की मौज मस्ती के साथ आप काफी कुछ कर सकते हैं। क्योकि आपके शहर में दशहरा की रौनक हर तरफ फैलनी शुरू हो चुकी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लखनऊ में आप रावण दहन कहाँ और कितने बजे देख सकते हैं। आइये जानते हैं लखनऊ में कहाँ-कहाँ और कितने बजे होगा रावण दहन।

लखनऊ में कहाँ-कहाँ और कितने बजे होगा रावण दहन

चाहे दिवाली हो, होली हो, ईद हो या क्रिसमस, हम जानते हैं कि कैसे जश्न मनाना है। ऐसे ही दशहरा पर भी आप काफी एक्साइटेड होंगे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं लखनऊ की कुछ ऐसी जगह जहाँ आप अपने शहर में दशहरे पर रावण दहन का उत्सव मना सकते हैं!

ऐशबाग का रावण दहन

Ravan Dahan 2023 (Image Credit-Social Media)


लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में कई दिन पहले से राम लीला का आयोजन शुरू हो जाता है और दशहरा के दिन यहाँ आप रावण दहन देख सकते हैं। ये शहर का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव है और इसमें ढेर सारा संगीत, नृत्य और भोजन शामिल होता है। यहां की रामलीला देखने में बेहद शानदार है और कलाकारों का अभिनय आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहाँ, रावण का पुतला 121 फीट ऊँचा बनाया गया है जो बेहद अद्भुत है। इसके अलावा आपको बता दें कि रावण दहन का मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 43 मिनट से अगले ढाई घंटे तक रहेगा इस बीच आप रावण दहन देख सकते हैं।

सदर बाज़ार का रावण दहन

Ravan Dahan 2023 (Image Credit-Social Media)


दशहरा आते ही सदर बाज़ार की हमेशा भीड़-भाड़ वाली गलियाँ रंगीन और आनंदमय हो जाती हैं। यहाँ, एक विशाल रावण का पुतला जलाया जाता है और उत्सव को देखने के लिए आसपास के सभी क्षेत्रों से लोग आते हैं! यहाँ रावण दहन 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे होगा।

पीएनटी पार्क राजाजीपुरम का रावण दहन

Ravan Dahan 2023 (Image Credit-Social Media)


लखनऊ के राजाजीपुरम में भी रावण दहन का उत्सव होता है। यहाँ हमेशा लोग आपको उत्साहित और खुश नज़र आएंगे और इस तरह के उत्सव को यहाँ के लोग काफी धूम धाम से मानते हैं। दशहरे के दौरान सभी का एक्ससाइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर रहता है। यहाँ लगभग 40 फुट के रावण का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनेगा। रावण दहन का समय 24 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच रखा गया है।

झूलेलाल घाट का रावण दहन

Ravan Dahan 2023 (Image Credit-Social Media)

शांत, नदी तट घाट पर, जलते हुए रावण के दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाले होते हैं। इस बार, 50 फुट का रावण यहां स्थापित किया जाएगा और लखनऊ की उत्सव की पृष्ठभूमि में, ये एक ऐसा दृश्य है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story