Agra Ravan Dahan Time: आगरा में रावण दहन का समय होगा ये, जानिए कितना हाईटेक होगा इस बार ये

Agra Me Kab Jalega Ravan: आगरा में इतने बजे होगा रावण दहन आइये जानते हैं ये कितना भव्य बनाया गया है और इसमें क्या क्या ख़ास है।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Oct 2024 1:42 AM GMT
Agra Ravan Dahan Time
X

Agra Ravan Dahan Time (Image Credit-Social Media)

Agra Ravan Dahan Time: आगरा में इस साल रावण दहन काफी भव्य और अलग होने वाला है यहाँ आपको रावण दहन बेहद हाईटेक मिलेगा। जिसमे रावण के पुतले से लेकर आतिशबाज़ी तक सभी कुछ काफी अलग होने वाला है। आइये जानते हैं यहाँ इस साल क्या-क्या ख़ास होगा।

आगरा में रावण दहन का समय (Agra Me Ravan Jalane Ka Sahi Samay)

आगरा में रावण दहन की सब तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। इस साल भी ये काफी भव्य होने वाला है साथ ही इस बार इसको काफी हाईटेक बनाने का भी प्रयास किया गया है। वहीँ आपको बता दें कि रामलीला मैदान में तैयार हो रहा 120 फीट ऊंचा रावण कागज, लकड़ी और गत्ते से तैयार किया गया है और इतना ही नहीं इस बार का रावण अपनी आँखों से अंगारे निकलेगा और साथ ही इसके हंसने की आवाज़ आप सुन पायेंगें।

आगरा के इस हाईटेक रावण को बनाने में काफी दिनों से मथुरा से आई पूरी टीम काम कर रही थी। मार्केट में भी बने बनाये रावण के पुतले बिक रहे हैं जो छिल्ली रोड पर बनकर तैयार हो चुकें हैं। वहीँ ये 4 से 8 फ़ीट तक लम्बे मिल जायेंगें जिनकी कीमत 1000 से 2000 तक है। आप इसके लिए मोल भाव् भी कर सकते हैं।

शुरुआत में जहाँ रावण दहन किस दिन होगा इसको लेकर थोड़ा कन्फूशन था लेकिन अब सभी दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को ही मना रहे हैं। वहीँ आगरा में रावण दहन का समय शाम 7:30 बजे का है। जहाँ प्रभु श्री राम के तीर चलाते ही रावण का ये पुतला धू-धूकर जल उठेगा। वहीँ इस रावण दहन को देखने काफी दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं। यहाँ तैयार हो रहे रावण के इस पुतले को बनाने में 500 से भी अधिक बांस, कागज और गत्ते का इस्तेमाल किया गया है वहीँ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को भी मथुरा से आई इस टीम ने ही बनाया है।

पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस बार रावण दहन ईको फ्रेंडली पटाखों और आतिशबाज़ी के साथ किया जायेगा जिससे इससे पर्यावरण को किसी तरह का कोई नुकसान न होने पाए।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story