Noida Ravan Dahan Time: नोएडा में इस समय होगा रावण दहन, देखते ही बनेगा ये भव्य नज़ारा

Noida Ravan Dahan Time: नोएडा में कई जगह रावण दहन काफी धूम धाम से किया जायेगा। ऐसे में आइये जानते हैं क्या होगा इसका सही समय।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Oct 2024 1:50 AM GMT
Noida Ravan Dahan Time
X

Noida Ravan Dahan Time (Image Credit-Social Media)

Noida Ravan Dahan Time: भारत में कई जगहों पर 'रावण दहन' की परंपरा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और उसके पुत्र मेघनाद के विशाल पुतले बनाये और जलाये जाते हैं। इन पुतलों को आतिशबाजी और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से भरकर तैयार किया जाता है। जिसे देखकर लोगों का काफी मनोरंजन होता है और बुराई पर अच्छी की जीत होती है। आइये जानते हैं कि आपके शहर नोएडा में कितने बजे रावण दहन होगा।

नोएडा में इतने बजे होगा रावण दहन (Noida Me Ravan Jalan Ka Sahi Samay)

रावण दहन देखने के लिए लोग केंद्रीय स्थानों पर, अक्सर खुले स्थानों या सार्वजनिक चौराहों पर इकट्ठा होते हैं। वहीँ आपको बता दें कि रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा और आपके शहर में कितने बजे होगा दहन। इस साल रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 5:22 बजे से शुरू होगा और शाम 8 बजे तक रहेगा। वहीँ नोएडा में रावण दहन शाम 7 बजे तक होगा।

अगर आप नोएडा में रहते हैं तो आपको बता दें कि यहाँ इस बार खूब विशाल आयोजन होने वाला है यहाँ पहुँच सकते हैं। । इसका अनुभव लेने की योजना बना रहे हैं तो यहां ऐसी जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं।

हर साल दशहरे पर नोएडा स्टेडियम में काफी बड़े दशहरा मेले का आयोजन होगा। यह सेक्टर-21 नोएडा में स्थित है। यहां एक विशाल दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता है और रावण दहन बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

नोएडा में रावण दहन देखने के लिए एक और लोकप्रिय स्थान रामलीला मैदान सेक्टर-62 है। जहाँ भी इस साल काफी धूम धाम से रावण दहन होगा। वहीँ सेक्टर 46 में भी रावण दहन की धूम रहेगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story