जमशेदपुर में ₹50 में खाएं अनलिमिटेड गोलगप्पे, बेहतरीन स्वाद और हाइजीन के साथ होते हैं तैयार

Unlimited Golgappa In Jamshedpur : जमशेदपुर में आपका गोलगप्पे खाने का मन कर रहा है। तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां आप ₹50 में अनलिमिटेड गोलगप्पे खा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 4 July 2024 12:50 PM GMT
Unlimited Golgappa In Jamshedpur
X

Unlimited Golgappa In Jamshedpur 

Unlimited Golgappa In Jamshedpur : जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। झारखंड का शहर जमशेदपुर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह जगह अपने बेहतरीन इतिहास और पर्यटन स्थलों के लिए पहचानी जाती है इसके अलावा यहां का खानपान भी काफी खास है। गोलगप्पा एक ऐसी चीज है जो सभी को बहुत पसंद आता है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो गोलगप्पे खाना पसंद नहीं करता है। महिलाओं की तो यह फेवरेट होती है। लेकिन कई बार बाजार में गंदगी होने की वजह से हम इसे खाना पसंद नहीं करते। जमशेदपुर के टैंक रोड स्थित होटल श्रेष्ठम में साफ सफाई और हाइजीन के साथ गोलगप्पा खिलाया जा रहा है। अगर आप अनलिमिटेड पानी पुरी खाना चाहते हैं वह भी साफ सुथरी तो यहां जाकर बेहतरीन स्वाद का आनंद ले सकते हैं। होटल में चल रहे हो ऑफर में शहर वासियों के बीच धूम मचा दी है।

50 रुपए में अनलिमिटेड गोलगप्पा (Unlimited Golgappa for Rs 50)

यहां पर आप ₹50 देकर अनलिमिटेड पानी पुरी खा सकते हैं। इसमें आलू प्याज का मसाला धनिया पुदीने का खट्टा पानी और इमली का मीठा पानी परोसा जाता है।

Unlimited Golgappa In Jamshedpur


कब जाएं (When To Go)

अगर आप अनलिमिटेड पानी पूरी कहानी लेना चाहते हैं तो दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक यहां पर जा सकते हैं। हर दिन मात्र 4 घंटे के लिए ही ऑफर होता है जिसमें 100 से डेढ़ सौ लोग यहां पहुंचते हैं।

Unlimited Golgappa In Jamshedpur


सफाई का पूरा ध्यान

इस जगह पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है हाथों में ग्लव्स और सर पर टोपी पहनकर लोगों को गोलगप्पे खिलाए जाते हैं। यहां पर स्वाद काफी बेहतरीन होता है तो अगर आप भी गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story