×

Famous Paragliding in India: पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, पहाड़ों और समुद्र के ऊपर रहेंगे आप

Famous Paragliding Places in India: अगर आपको एडवेंचर चीज़ें करनी पसंद हैं तो आप भारत में इन चीज़ों से जुड़ी जगहों की तलाश भी जरूर करते होंगे।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 9 Oct 2022 9:13 AM GMT
Famous Paragliding Places in India
X

Famous Paragliding Places in India (Image: Social Media)

Famous Paragliding Places in India: अगर आपको एडवेंचर चीज़ें करनी पसंद हैं तो आप भारत में इन चीज़ों से जुड़ी जगहों की तलाश भी जरूर करते होंगे। हालांकि रोमांचक सफर के लिए लोग कई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। बता दे भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप ट्रेकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग और बंजी जम्पिंग से लेकर वाटर एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।

पैराग्लाइडिंग एक मनोरंजक और साहसिक स्पोर्ट है, जिसमें हल्का फ्रेबिक विंग जुड़ा होता है और घंटों तक सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को इस उड़ान के जरिए पूरा कर सकता है। अगर आप पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर जगहें कौन कौन सी हैं:

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

दरअसल यूं तो हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं लेकिन अगर आप पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो हिमाचल के बीर बिलिंग जरूर जाएं क्योंकि ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है। बता दे यहां छोटे, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन का लुत्फ आप उठा सकते हैं। दरअसल पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग लैंडिंग साइट है। दोनों के बीच करीब 14 किलोमीटर की दूरी है। बता दे यहां अक्टूबर से जून महीने तक पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा समय होता है। वहीं पैराग्लाइडिंग की फीस लगभग 3500-5500 रुपए हो सकती है।

नैनीताल, उत्तराखंड

दरअसल उत्तराखंड के नैनीताल में भी पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। बता दे पैराग्लाइडिंग करते हुए आप आसमान से इस शहर की खुबसूरती को देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि मानसून छोड़कर आप पैराग्लाइडिंग के लिए नैनीताल कभी भी जा सकते हैं। बता दे नैनीताल में पैराग्लाइडिंग फीस करीब 1500-5000 रुपए के आसपास है।

पंचगनी , महाराष्ट्र

दरअसल पंचगनी पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट जगह है। यहां की वादियों, हरियाली और सुंदर पहाड़ियों को आसमान से देखना आपको अलग ही अनुभव महसूस कराएगा। बता दे पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेस्ट महीना नवंबर से फरवरी के बीच होता है। दरअसल पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए कई टेक ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे खिंगर, भीलर और तपोला। बता दे यहां आपको सोलो जंप की ट्रेनिंग भी दी जाती है। जानकारी के लिए बता दे पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने की योजना बना रहे हैं तो यहां की फीस 1500 रुपये हो सकती है।

शिलांग, मेघालय

बता दे भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट जगहों में से एक शिलॉन्ग भी है। दरअसल शिलॉन्ग के शानदार नजारों को देखने के लिए पैराग्लाइडिंग मजेदार एक्टिविटी रहेगी। बता दे यहां आप 700 मीटर तक की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। दरअसल गर्मियों के मौसम शिलॉन्ग में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना बेहतर समय है। साथ ही बता दे कि यहां पैराग्लाइडिंग की फीस करीब 2000 रुपये के आसपास है।

गंगटोक, सिक्किम

दरअसल सिक्किम का गंगटोक शहर भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है। बता दे अगर आप पैराग्लाइडिंग के लिए जा रहे हैं तो गंगटोक जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे गंगटोक में पैराग्लाइडिंग की फीस 1800 रुपये होती है। दरअसल गर्मियों के मौसम में आपको गंगटोक पैराग्लाइडिंग के लिए जाना बेहतर रहेगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story