×

Famous Places in Jhansi: ऐतिहासिक पर्यटन में है रुचि, झांसी में घूमने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट

Famous Tourist places in Jhansi: तमाम लोगों की ऐतिहासिक स्थानों के पर्यटन में रुचि होती है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो सालों से अपनी इतिहास को लेकर मशहूर हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Sep 2022 4:45 AM GMT
Famous places in Jhansi
X

Famous Tourist places in Jhansi (Image: Social Media)

Famous Tourist places in Jhansi: तमाम लोगों की ऐतिहासिक स्थानों के पर्यटन में रुचि होती है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो सालों से अपनी इतिहास को लेकर मशहूर हैं। झांसी भी उन्हीं पॉपुलर शहरों में से एक हैं। बता दे झांसी पर मराठों का शासन था। दरअसल झांसी का इतिहास 18 वीं शताब्दी का है और झांसी को पहले बलवंत नगर से जाना जाता था। झांसी शहर का नाम झांसी राजा बीर सिंह देव द्वारा निर्मित "झाँसी किले" के बाद मिला था। झांसी में कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद पॉपुलर हैं। आइए जानते हैं झांसी के 5 फेमस टूरिस्ट Places के बारे में:


गणेश मंदिर (Ganesh Temple)

झांसी में स्थित गणेश मंदिर काफी मशहूर मंदिर है। दरअसल झांसी में इस मंदिर को हर कोई जानता है क्योंकि यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और यह मंदिर इसलिए भी खास है क्योंकि यहां झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का विवाह यहीं हुआ था। इसी वजह से मंदिर बहुत ज्यादा पॉपुलर है। जब भी आप झाँसी आएं तो गणेश मंदिर को जरूर विजिट करें। बता दे यहां भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के लिए हर रोज हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं।


महालक्ष्मी मंदिर (Mahalakshmi Temple)

झांसी किला गेट के सामने बना महालक्ष्मी मंदिर झांसी के मशहूर मंदिरों में से एक है, महालक्ष्मी मंदिर झाँसी के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। दरअसल जब भी यहां पर्यटक झाँसी का किला घूमने जाते हैं तो वे महालक्ष्मी मंदिर जरूर जाते हैं और सबसे पहले मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और उसके बाद अपनी झाँसी घूमने की शुरुआत करते हैं। दरअसल यह कोई साधारण मंदिर नहीं है बल्कि झांसी के लोगों का कुल देवी मंदिर है इसी वजह से यहां पर रोजाना सुबह से लेकर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी भीड़ देखने को मिलती है।


झांसी का किला (Jhansi Fort)

झांसी का नाम सुनते ही किसी को भी सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmi Bai) का ध्यान आता है क्योंकि यह शहर रानी लक्ष्मीबाई की वीरता के लिए मशहूर है। दरअसल 1857 की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ते लड़ते बड़े बड़े योद्धाओं और अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए थे। यह किला झांसी में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है और 11वीं से 17वीं शताब्दी तक चंदेल राजाओं का निवास स्थान भी रहा था। बता दे झांसी के किले में ग्रेनाइट की मोटी दीवारें और घुड़सवार तोपों के साथ कई गढ़ हैं। इतना ही नहीं किले में रानी महल भी है जो रानी लक्ष्मी बाई का निवास स्थान था। दरअसल जनवरी या फरवरी के दौरान यहां झांसी महोत्सव मनाया जाता है, इस समय झांसी के किले की यात्रा करना बेस्ट है।


गंगाधर राव की छतरी (cenotaph of Maharaja Gangadhar)

झांसी में महाराजा गंगाधर राव की छतरी काफी फेमस है। दरअसल यह छतरी महाराजा को समर्पित है और इसका नाम महाराजा गंगाधर राव के नाम पर ही रखा गया है जो 19वीं शताब्दी में झांसी पर शासन करने वाले मराठा राजा थे। बता दे यह एक स्मारक है जिसे रानी लक्ष्मी बाई ने 1853 में अपने पति के लिए बनवाया था। यह स्मारक झांसी किले में स्थित है और इसे एक विशिष्ट मराठा हिंदू शैली में बनाया गया है।


हर्बल गार्डन (Herbal Garden)

अगर आपको साइंस में रुचि है तो इस गार्डन में आपको जरूर जाना चाहिए। दरअसल झांसी के कैंट एरिया में बना यह पार्क एक अलग तरीके से बनाया गया है यहाँ ख़राब हो चुकी वस्तुओं से भारत का बेहतरीन नक्शा डिजाइन किया गया है जो अपने आप में एक अलग तरह का आर्किटेक्टर है। बता दे झांसी में हर्बल गार्डन काफी ज्यादा लोकप्रिय घूमने का स्थान है। यह झांसी में घूमने के लिए मशहूर जगहों में से एक हैं, यहां हर रोज हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story