×

Famous Foods in Himachal Pradesh: खुबसूरत वादियों और पहाड़ों के अलावा हिमाचल प्रदेश के ये 5 फूड भी हैं मशहूर

Famous Foods in Himachal Pradesh: खुबसूरत वादियों और पहाड़ों से घिरा हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 17 Sep 2022 11:20 AM GMT
Himachal Pradesh Famous Foods
X

Famous Food in Himachal Pradesh (Image: Social Media)

Famous Foods in Himachal Pradesh: खुबसूरत वादियों और पहाड़ों से घिरा हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। खासकर ठंड के मौसम में यहां का नजारा बेहद खुशनुमा होता है। दरअसल यहां सिर्फ खुबसूरत वादी या पहाड़ ही नहीं मशहूर है बल्कि यहां के ट्रेडिशनल भोजन भी पर्यटक के बीच काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के 5 मशहूर फूड के बारे में:

धाम (Dhaam)

धाम हिमाचल प्रदेश का टेस्टी फूड में से एकभाई। दरअसल आपको इसमें दाल, राजमा, चावल, दही, आदि के चखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इसमें गुड़ भी होता है, जो इस फूड में चार चांद लगा देता है। त्योहार और ख़ास मौके पर इसे बनाया जाता है। बता दे इसका प्रचलन मनाली और चंबा में ज़्यादा देखने को मिलता है और इसे हिमाचल प्रदेश का मुख्य ट्रेडिशनल भोजन भी कह जाता है।

तुड़किया भात (Tudkiya Bhat)

तुड़किया भात हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध रेसिपी है। दरअसल चंबा ज़िले में इसे आप आसानी से खा सकते हैं। इसे चावल, मसूर दाल, मटर, आलू, टमाटर, इलायची, दाल चीनी आदि के मिश्रण से तैयार किया जाता है। साथ ही इसे ख़ासतौर पर देशी घी के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद चख चुके लोग का कहना है कि चंबा में इससे अच्छा कोई दूसरा व्यजंन नहीं है।

भे (Bhey)

भे हिमाचल प्रदेश का फेमस फूड में से एक है, जिसे देशभर में पसंद किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के लोगों के घरों में और वहां के लोगों द्वारा इसे अक्सर बनाया और खाया जाता है। बता दे इसकी खास बात ये है कि इसे Lotus के तने से तैयार किया जाता है। इसे बनाने से पहले Lotus के तने को पतला-पतला काटा जाता है। फिर इसे अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ प्याज़ और बेसन में पकाया जाता है। यह डिश थोड़ी सी Spicy और काफी टेस्टी होती है।

माद्रा (Madra)

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा ज़िले में आपको यह फूड काफी आसानी से मिल जाएगा। इस फूड को भिगोए हुए छोले या चने का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। बता दे इसे बनाने के लिए सबसे पहले इसको तेल में अच्छी तरह पकाया जाता है। फिर लौंग, दालचीनी, इलायची, जीरा, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर जैसे अलग अलग मसाले डाल कर तैयार किया जाता है, जो इस व्यंजन का स्वाद बढ़ाते हैं।

सिद्धू (Siddu)

हिमाचल प्रदेश में सिद्दू ज्यादातर मंडी, कुल्लू, मनाली, और शिमला में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फूड है। दरअसल यह गेहूं के आटे से बनी एक तरह की रोटी है। इसे बनाने के लिए गेहूं और खमीर के मिश्रण का उपयोग किया जाता है। बता दे खमीर के साथ गेहूं को गूंधने के बाद, आटे को कम से कम 4 से 5 घंटे तक छोड़ दिया जाता है। फिर इस डिश को तैयार किया जाता है। बता दे कि इसे फूड को देसी घी दाल और चटनी के साथ परोसा जाता है, जो काफी टेस्टी लगता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story