×

Famous Foods in Odisha: ये हैं ओडिशा के 5 फेमस व्यंजन, जो दुनियाभर में हैं काफी मशहूर

Famous Foods in Odisha: भारत एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति और सभ्यता काफी पुराना और फेमस रहा है। साथ ही भारत के 29 राज्यों के 29 तरह के भोजन भी दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। .

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Sep 2022 4:31 PM GMT
Odisha Famous foods Recipes
X

Famous Foods in Odisha (Image: Social Media)

Famous Foods in Odisha: भारत एक ऐसा देश है , जिसकी संस्कृति और सभ्यता काफी पुराना और फेमस रही है। साथ ही भारत के 29 राज्यों के 29 तरह के भोजन भी दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। भारत के पूर्वी तट पर स्थित और बंगाल की खाड़ी के खुबसूरत समुद्री किनारे पर बसा ओडिशा अपनी संस्कृति और भोजन के लिए जाना जाता है। तो आइए जानते हैं ओडिशा के 5 फेमस व्यंजन के बारे में, जिनके चर्चे दुनियाभर में होते हैं:

दालमा (Dalma)

दालमा ओडिशा की सबसे मशहूर और लोकप्रिय डिश है। बता दे ओडिशा में आपको दालमा लगभग हर जगह मिल जाएगी। दरअसल, यह डिश असल में एक तरह की करी है जिसको तूर दाल, चना दाल, कद्दू, आलू, बैगन और तरह तरह की अन्य सब्जियों को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस डिश की खासियत नारियल है, जो इस डिश में जान डाल देता है। दालमा को आप रोटी और चावल दोनों के साथ खा सकते हैं। बता दें उडिया लोगों की भाषा में दालमा एक तरह का दाल ही हैं , जिसको हर घर में बनाया और पसंद किया जाता है।


एंडुरी पीठा (Endura Pitha)

ओडिशा के व्यंजन में सबसे ज्यादा नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। एंडुरी पीठा ओडिशा की फेमस मिठाई है। इसकी खास बात यह है कि ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में चढ़ाए जाने वाले तमाम तरह के पीठा में एंडुरी पीठा भी शामिल होता है। इसे भुने हुए नारियल में गुड़ और कुछ मसालों को मिलाकर बनाया जाता हैं। इसके बाद इसे हल्दी के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है। खाने में ये डिश बेहद टेस्टी होती है।


बड़ी चूरी (Badi Churi)

ओडिशा में बड़ी चूरी को खूब पसंद किया जाता है। दरअसल, इस टेस्टी डिश को दो भागों में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लाल मसूर की दाल को धूप में सुखाया जाता है । इसके बाद उसके छोटे छोटे डंपलिंग बनाकर धीमी आंच पर फ्राई किया जाता है। फिर फ्राई किए जाने के बाद इन्हें क्रश किया जाता है। जिसके बाद इसको कटे हुए प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और लौंग के साथ मिला कर बनाया जाता है। इस डिश का सबसे अच्छा स्वाद लेने के लिए आपको इसको चावल के साथ खाना चाहिए।


छेना पोड़ा (Cheena Poda)

दरअसल, छेना पोड़ा को ओडिशा की पहचान माना जाता है। टेस्टी ताजे छेना से बनी यह डिश ओडिशा के सबसे फेमस व्यंजनों में से एक है। बता दें कि यह एक तरह की मिठाई है जिसको छेना, सूजी, घी, किशमिश और अन्य तरह के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए बेकिंग बेहद महत्वपूर्ण प्रोसेस है। दरअसल, सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसको गोल्डन ब्राउन होने तक बेक किया जाता है। जिसके कारण छेना पोड़ा का असली स्वाद निकलकर बाहर आता है। बता दे इस डिश को बनाने के लिए घंटों की मेहनत लगती है लेकिन जब आप इसको खाएंगे तो आप इसके फैन हो जाएंगे।


संतुला (Santula)

अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप ओडिशा की संतुला जरूर ट्राई करें। दरअसल, इस डिश की खासियत है कि इसमें कम मसालों के अलावा ढेर सारी हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रेडिशनल तरीके से बनने वाले संतुला में उबली सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश में कच्चा पपीता, आलू, टमाटर और बैगन का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश को टेस्टी बनाने के लिए कभी कभी इसमें दूध और कुछ देशी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये डिश देखने में जितनी कलरफुल होती है, खाने में भी ये उतनी ही स्वादिष्ट होती है और साथ में यह हेल्दी भी होती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story