×

Famous Butter chicken in Delhi: दिल्ली की ये 8 जगहें हैं बटर चिकन के लिए मशहूर, आप भी करें ट्राई

Famous Butter chicken in Delhi: बटर चिकन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आपको दिल्ली एनसीआर के इन 8 जगहों के बटर चिकन को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Anupma Raj
Published on: 28 Aug 2022 2:19 AM GMT
Delhi Famous Butter chicken
X

Famous Butter chicken Delhi (Image: Social Media) 

Famous Butter chicken in Delhi: बटर चिकन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। टेस्टी मसालों के साथ मलाईदार ग्रेवी का लुफ्त उठाना किसे पसंद नहीं। अगर आप दिल्ली से हैं तो आपको दिल्ली एनसीआर के इन 8 जगहों के बटर चिकन को जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे 8 फेमस जगहें:

मोती महल, दरियागंज

साल 1947 से बटर चिकन के लिए मशहूर मोती महल पर हर रोज बटर चिकन के फैन नजर आते हैं। बता दे कि दरियागंज में स्थित मोती महल अपने बेहतरीन बटर चिकन परोसने के कारण लोगों के बीच काफी पॉपुलर और फेवरेट बन गया है। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भी यहां के बटर चिकन का लुफ्त उठाया है। आप भी यहां का बटर चिकन जरूर ट्राई करें।

पता है: 3703, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली

आमंत्रण, अशोक विहार

अपने नाम से भी यूनिक होने के साथ साथ यह रेस्टुरेंट अपने टेस्टी बटर चिकन के लिए भी मशहूर है। दरअसल यह अशोक विहार के सामुदायिक केंद्र के पास स्थित है, और साल 2008 में अपनी स्थापना के बाद से, रेस्तरां ने बटर चिकन के मामले में अपनी नाम कमाई है। यहां का मलाईदार और ग्रेवी के साथ बटर चिकन के कारण यह दिल्लीवालों के बीच पॉपुलर है। यहां पूरी तरह से मैरिनेटेड चिकन और गाढ़ी ग्रेवी के साथ, बटर चिकन दिल्ली में सबसे अच्छे बटर चिकन में से एक है। आप बटर चिकन और दाल मखनी को ट्राई कर सकते हैं।

पता है: 3, सामुदायिक केंद्र, अशोक विहार फेज 2, नई दिल्ली

पिंडी रेस्तरां, पंडारा रोड

पिंडी रेस्तरां पंडारा रोड पर स्थित है, और देश के उन कुछ रेस्तरां में से एक है जो तकरीबन 70 सालों से हैं। 1952 में स्थापित, पिंडी रेस्तरां बहुत पुराना है और बहुत ही बढ़िया रेस्तरां है। इसकी खासियत यह है कि सिर्फ चुटकी भर मसाले और क्रीम के साथ बटर चिकन परोसता है और दिल्ली के सबसे अच्छे बटर चिकन में से एक है। आप यज्ञ बटर चिकन के साथ नान का भी स्वाद ले सकते हैं।

पता है: 16, पंडारा रोड, पंडारा फ्लैट्स, मार्केट, नई दिल्ली

हैवमोर, पंडारा रोड

हैवमोर, जो पंडारा रोड में स्थित है। यह अपने बेहतरीन स्वाद के लिए पॉपुलर है। दरअसल यह रेस्टुरेंट तीन अनोखे वेरिएंट्स (कटा हुआ, बोनलेस और हड्डियों के साथ) में पेश करता है। बेहतरीन और उत्तम मसालों से तैयार, दिल्ली में सबसे अच्छे बटर चिकन में से एक है।

पता है: दिल्ली में कई स्थानों पर उपलब्ध

राजिंदर दा ढाबा, सफदरजंग

राजिंदर दा ढाबा को कौन नहीं जानता, पूरे दिल्ली में इसके बटर चिकन के चर्चे हैं। पिछले पांच दशकों में लगातार अपनी बेहतरीन बटर चिकन से यह दिल्ली में सबसे बड़ी रैग-टू-रिच कहानियों में से एक बन गया है। दरअसल यह एक छोटे से सड़क किनारे ढाबा के रूप में शुरू हुआ और आज तीन अलग-अलग रेस्तरां में फैल गया है। शहर भर से खाने के शौकीन लोग यहां आते हैं और इसके बेहतरीन बटर चिकन के आनंद लेते है। आप भी जरूर ट्राई करें यहां केएस बटर चिकन।

पता है: एबी 14, सफदरजंग एन्क्लेव मार्केट, सफदरजंग, नई दिल्ली

अल लज़ीज़, लाजपत नगर

लाजपत नगर में स्थित, अल लज़ीज़ अपने स्वादिष्ट मुगलई व्यंजनों से दिल्ली भर में प्रसिद्ध है। बटर चिकन के फैन को अल लज़ीज़ जरूर जाना चाहिए। बटर चिकन 1998 से यह रेस्टुरेंट बटर चिकन को लेकर पॉपुलर रेस्टुरेंट बना हुआ है। यहां बटर चिकन को चिकन बारा और गार्लिक नान के साथ परोसा जाता है। आप यहां के बटर चिकन का लुफ्त जरूर उठाएं।

पता है : 22, भूतल, गुरु नानक मार्केट, लाजपत नगर 4, नई दिल्ली

पंजाब ग्रिल, जनपथ

पंजाब ग्रिल दिल्ली में बहुत पॉपुलर है। हालांकि इस रेस्टुरेंट को दिल्ली भर में कई स्थानों पर बंद कर दिया गया है, लेकिन पंजाब ग्रिल ने एक दशक के बाद भी अपने स्वादिष्ट पंजाबी वाइब को बनाए रखा है। यहां मेनू में बहुत कुछ हैइकिन अगर हम इसे एक सबसे अच्छे व्यंजन के बारे में बात करें तो वह है बटर चिकन। दरअसल यहां, बटर चिकन सही मात्रा में क्रीमी है और टेस्टी भी है। तो, अगर आप दिल्ली में सबसे अच्छे बटर चिकन का स्वाद लेना चाहते हैं, तो पंजाब ग्रिल पर जरूर जाएँ!

पता है: कई स्थानों पर उपलब्ध

रेलवे यार्ड, अशोक विहार

रेलवे यार्ड अपने टेस्टी कुल्हड़ बटर चिकन के लिए जाना जाता है जो मुगलई व्यंजनों के लिए मशहूर है। बता दे कि रेस्तरां ने बटर चिकन से लोगों का दिल जीत लिया है। ये रेस्टुरेंट दिल्ली में सबसे अच्छे बटर चिकन में से एक है क्योंकि यह अपने कॉम्बो के साथ जिसमें गर्म गुलाब जामुन और बटर नान शामिल कर रखा हैं, जो कुल्हड़ बटर चिकन परोसता हैं।

पता है: बी-36/11, बी ब्लॉक गेट, करनाल रोड, औद्योगिक क्षेत्र, दिल्ली

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story