×

Famous Bars in Delhi: दिल्ली में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ये बेस्ट बार, अकेले बैठे घंटों कब बीत जाएंगे पता नहीं चलेगा

Famous Bars in Delhi: अब अगर नाइट आउट की बात चल रही है तो इसी बात पर आपको दिल्ली के कुछ फेमस बार के बारे में बताते हैं। जहां पर म्यूजिक और धीमी लाइट में घंटों अकेले ही बिता सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Sept 2022 10:29 AM IST
Famous Bars in Delhi
X

दिल्ली के फेमस बार (फोटो- सोशल मीडिया)

Delhi Best Bars: दिल्ली में मुंबई की तरह बॉलीवुड सितारों की चमक और ग्लैमर नहीं है, लेकिन यहां मन-मस्त कर देने वाली बीयर और लाजवाब कॉकटेल का आनंद लेना ही दोस्तों-यारों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। नाइट आउट, पार्टियां दिल्ली में होना आम बात है। अब अगर नाइट आउट की बात चल रही है तो इसी बात पर आपको दिल्ली के कुछ फेमस बार के बारे में बताते हैं। जहां पर म्यूजिक और धीमी लाइट में घंटों अकेले ही बिता सकते हैं।

दिल्ली में फेमस बार
Famous Bars in Delhi

द लाइब्रेरी बार- लीला पैलेस

दिल्ली-एनसीआर में ड्रिंक का आनंद लेने के लिए यह एक खूबसूरत जगह है। यह रूफटॉप बार बाकी बार से बिल्कुल अलग है। यहां आप अपने पेय के साथ सिगार का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां, द लाइब्रेरी बार में, आप 240 वाइन और शैंपेन लेबल में से चुन सकते हैं।

साइड बार

साइड बार ग्रेटर कैलाश 2 में है। यह उन लोगों के लिए स्वर्ग जैसी जगह है जो लोग शराब पीने के साथ स्वादिष्ट खाना भी पसंद करते हैं। अच्छी जिंदगी के पारखी यहां कॉकटेल और लाइव परफॉर्मेंस के लिए आते हैं।

दिल्ली के फेमस बार (फोटो- सोशल मीडिया)

व्हिस्की सांबा

यदि आप कभी भी गुरुग्राम की चकाचौंध और ग्लैमर के बीच खुद को पाते हैं, तो एक ड्रिंक के लिए व्हिस्की सांबा बेस्ट जगह है। पार्टी की चाहत रखने वालों के लिए ड्रिंक्स और क्वालिटी टाइम में दोस्तों के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स का लुफ्त उठाना बहुत बेहतरीन एहसास होता है।

SAZ

साज़-सज्जा से युक्त सुकून भरे इस माहौल में अच्छा समय बिताने का वाकई में कमाल की बात है। सुंदर नगर में स्थित, बार न केवल ड्रिंक्स के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, बल्कि स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है।

पोलो लाउंज

पोलो लाउंज एक ऐसी जगह जहां आप अपनी शामें सुकून से बिता सकते हैं। पोलो लाउंज हयात रीजेंसी दिल्ली में स्थित है। यह उस तरह की जगह है जहाँ आप ड्रेस अप होकर वेल अपटू डेट होकर जाना चाहेंगे। यहां बड़ी-बड़ी पार्टियों का आयोजन कर सकते हैं। अगर आपको मछली पसंद है तो आपको यहां सैल्मन ट्राई करना चाहिए।








Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story