×

Famous Dahi Vade in Lucknow: लखनऊ की इन जगहों के दही बड़े हैं काफी मशहूर, एक बार खाने के बाद नही भूल पाएंगे इनका स्वाद

Famous Dahi Bhalla in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ कई चीजों के लिए देशभर में ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। लखनवी खानपान भी लोगों को खूब पसंद आता है। दही बड़े यहां के बहुत फेमस है।

Anupma Raj
Published on: 25 Dec 2022 3:19 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2022 5:57 AM GMT)
Popular dahi bhalla in lucknow
X

Dahi Vade in Lucknow (Image: Social Media)

Famous Dahi Vade in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ कई चीजों के लिए देशभर में ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। चिकनकारी कपड़ो से लेकर पर्यटन स्थल और ज्वेलरी तक यहां के इन सारी चीजों को देशभर के लोग पसंद करते हैं। इसके अलावा लखनवी खानपान भी लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आप दही भल्ला खाने के हैं शौकीन है तो आपको लखनऊ में कई ऐसी जगह मिल जाएगी जहां बेहतरीन दही भल्ला मिलता है। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में:

लखनऊ में यहां मिलते हैं टेस्टी दही भल्ला (Famous Dahi Bhalle in Lucknow)

शुक्ला चाट

लखनऊ में शुक्ला चाट हाउस काफी मशहूर है। दरअसल शुक्ला चाट हाउस में परोसे जाने वाले दही भल्ला को कुटी हुई काली मिर्च और भुने जीरे से गार्निश करने पर एक अलग ही स्वाद मिलता है। बता दें शुक्ला चाट हाउस का दही भल्ला भारत का एक मसालेदार और चटपटा स्ट्रीट फूड है। उरद दाल (काले चने) की पिसी हुई घोल से तैयार कर और इसे डीप फ्राई करके, पानी में भिगोकर दही के साथ ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, नमक, भुना जीरा, कुटी हुई काली मिर्च, हरा धनिया और इमली से गार्निश करके बनाया जाता है। बता दें साढ़े चार दशक से भी ज्यादा पुराना शुक्ल चाट हाउस हजरतगंज इलाके के शाहनजफ रोड पर स्थित एक छोटी सी दुकान है जो उचित दामों पर स्वादिष्ट चाट परोसने के लिए मशहूर है।

Location: बैंक ऑफ इंडिया के पास, शाहनजफ रोड, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Gpo के ठंडे दही बड़े

जीपीओ के ठंडे दही बड़े (त्रिलोकीनाथ मार्ग, नरपतखेड़ा, लालबाग, लखनऊ) एक ऐसी जगह है जहां आपको बेहतरीन और बेहद अलग स्वाद वाले दही भल्ले मिलेंगी।

Dahi Bhalle in Lucknow

यहां लोगों की लंबी भीड़ लगी रहती है। काफी सबसे रेट में आप दही बड़े का आनंद ले सकते हैं।

Location: त्रिलोकीनाथ मार्ग, नरपतखेरा, लालबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

जैन चाट भंडार

लखनऊ के लालबाग में प्रसिद्ध यह दुकान दही बड़े के लिए बहुत मशहूर है। दरअसल जैन चाट भण्डार यहाँ के दही बड़े बहुत ही ज्यादा लजीज होते है। यहां दही बड़ा के अलावा आपको टिक्की, पापड़ी, पानी के बताशे भी मिल जाएंगे और आपको हर एक चीज खाने में बहुत मजा आ जाएगा लेकिन जब आप जैन चाट भण्डार के दही बड़ो को खाओगे। खासकर आपको इन दही बड़ो का स्वाद अल्टीमेट और बेहतरीन लगने वाला है।

Location: नवल किशोर हलसिया, सुशानपुरा, लालबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

अकबरी गेट के कुल्हड़ वाले दही बड़े

अगर आप दही भल्ले खाने का शौक रखते हैं तो आपको कुल्हड़ वाले दही भल्ले जरूर ट्राई करने चाहिए। लखनऊ के अकबरी गेट के पास आपको काफी सस्ते रेट में कुल्हड़ वाले दही भल्ले मिल जाएंगे। इस दही बड़े के स्वाद का क्या कहने, यहां दूर दूर से लोग आते हैं। आप भी अगर लखनऊ से हैं या कभी लखनऊ आएं तो यहां के कुल्हड़ वाले दही भल्ले जरूर ट्राई करें आपको बहुत पसंद आएंगे। आपके ये दही बड़े इतने पसंद आएंगे कि आप बार बार खाना चाहेंगे।

Location: अकबरी गेट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story