Famous Dhaba in Sonbhadra: सोनभद्र के ये फेमस ढाबे हैं काफी मशहूर, बेहद सस्ते दामों में लें स्वादिष्ट भोजन का आनंद

Famous Dhaba in Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कई ढाबा है जहां बेहद सस्ते दाम में भोजन का आनंद ले सकते हैं। श्रद्धा और सबूरी ढाबा, बजरंगी ढाबा, हरे कृष्णा ढाबा, ढाबा सन 64।

Anupma Raj
Published on: 28 Jan 2023 6:38 AM GMT
Famous Restaurant of Sonbhadra
X

Famous Dhaba in Sonbhadra (Image: Social Media)

Famous Dhaba in Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में स्थित सोनभद्र कई चीजों के लिए फेमस है। दरअसल सोनभद्र के दक्षिणी एरिया को "भारत की ऊर्जा राजधानी" के रूप में जाना जाता है। अगर आप सोनभद्र से हैं या यहां घूमने आते हैं तो यहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद जरूर लें। यहां कई ऐसे ढाबे हैं जहां आप सस्ते दामों में पेटभर कर भोजन का आनंद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं सोनभद्र के फेमस ढाबे के बारे में विस्तार से:

ये हैं सोनभद्र के फेमस ढाबे (Famous Dhaba Of Sonbhadra)

बजरंगी ढाबा एंड रेस्टोरेंट (Bajarangi Dhaba & Restaurant)

सोनभद्र में बजरंगी ढाबा एंड रेस्टुरेंट काफी मशहूर है। यह शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट हैं, जहां आपको क्वालिटी वाले भोजन मिलेंगे। यहां आप शाकाहारी भोजन जैसे नवरात्रि थाली, चाइनीज, पंजाबी, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडिया, इंडियन तंदूरी, चाय आदि कई प्रकार के भोजन का आनंद ले सकते हैं, वह भी बेहद सस्ते दामों में। सोनभद्र में इस ढाबे पर जाकर शाकाहारी भोजन का आनंद जरूर लें।

पता है - एसएच 5ए, गंगवार, रॉबर्ट्सगंज - 231216, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने

हरे कृष्णा ढाबा (Hare Krishna Dhaba)

शाकाहारी

सोनभद्र में हरे कृष्णा ढाबा काफी पॉपुलर है। यहां आप सस्ते दामों में कई तरह के भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप शाकाहारी भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। सोनभद्र जाए तो यहां जरूर जाकर भोजन का आनंद लें।

पता है - पाशी खुर्द, सोनभद्र

श्रद्धा सबूरी ढाबा और फैमिली रेस्टुरेंट (Shraddha Saburi Dhana and Family Restaurant)

श्रद्धा सबूरी ढाबा और फैमिली रेस्टुरेंट सोनभद्र के फेमस ढाबा और रेस्टुरेंट में से एक है। यहां आप पनीर के कई प्रकार के डिश का आनंद ले सकते हैं।

Shraddha Saburi Dhaba and Family Resturent (Image: Social Media)

साथ ही चाय, फ्राइड राइस, नूडल्स, स्वीट्स आदि का भी लुफ्त उठा सकते हैं। तो सोनभद्र आए तो यहां जरूर जाएं।

पता है: राजा साहेब का ग्राउंड चांदी होटल के आगे, शक्तिनगर मार्ग, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र

ढाबा सन 64 (Dhaba Son 64)

ढाबा सन 64 सोनभद्र में पॉपुलर ढाबा में से एक है। सोनभद्र आए तो यहां जरूर जाएं। यहां आप कई प्रकार के भोजन का आनंद ले सकते हैं।

पता है: प्रीत नगर, चोपन, सोनभद्र




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story