×

Famous Dussehra Mela in Bihar: बिहार के इन शहरों का दशहरा मेला है काफी फेमस, बिहार में यहां होता है रावण दहन

Famous Dussehra Mela in Bihar: 26 सितंबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। पूरे देशभर में धूमधाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है।नवरात्रि के दसवें दिन रावण दहन होता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 29 Sep 2022 6:32 AM GMT
Famous Dussehra Mela 2022
X

Famous Dussehra Mela in Bihar (Image: Social Media)

Famous Dussehra Mela in Bihar: 26 सितंबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। ऐसे में पूरे देशभर में धूमधाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। बता दे नवरात्रि के दसवें दिन रावण दहन का परंपरा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए इस दिन रावण दहन किया जाता है। बिहार में कई ऐसे शहर हैं जहां का दशहरा बहुत मशहूर है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे शहर:

गांधी मैदान, पटना

पटना के गांधी मैदान में साल 1944 से दुर्गा पूजा का आयोजन काफी चर्चे में रहा हैं। लेकिन 1950 से 1980 तक पटना के दशहरा मेले ने सुर्खियां खूब बटोरी। बता दे 77 साल पुरानी कुछ दुर्गा पूजा समितियों आज भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करती हैं। इस साल भी पटना के गांधी मैदान का दुर्गा पूजा के खूब चर्चे हैं। वहीं इस मौके पर गांधी मैदान के पास स्थित ज्ञान भवन में दशहरा मेले का आयोजन होता है, जहां कई सारी दुकानें लगाई जाती हैं।

दानापुर, पटना

पटना से 25 कम दूर दानापुर में भी दुर्गा पूजा की धूम खूब रहती है। यहां कई जगहों पर मां दुर्गा और कई भगवान की मूर्तियां रखी जाती हैं। लाखों की संख्या में भक्त मूर्तियों के दर्शन के लिए आते हैं। दानापुर के पास ही खगौल भी स्थित है, जहां मां दुर्गा की मूर्तियां रखी जाती हैं। साथ ही कई तरह के पंडाल भी बनाए जाते हैं।

मोकामा

बिहार का एक फेमस शहर मोकामा में भी दुर्गा पूजा पर बहुत धूम होती है। इस साल मोकामा में एक पंडाल को मुंबई का ताज होटल का लुक दिया गया है, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ अभी से लग रही है। इस पंडाल के चर्चे भी खूब हो रहे हैं। यहां भी दुर्गा पूजा पर खूब भीड़ होती है। मेले लगते हैं और दुकानें भी सजती हैं।

सासाराम

बिहार के सासाराम भी दुर्गा पूजा के लिए काफी मशहूर है। यहां भी दुर्गा पूजा के मौके पर रामलीला और झांकियां निकाली जाती हैं। बता दे इस साल भी यहां कई तरह के पंडाल लगाए गए हैं, जिसके खूब चर्चे हो रहे हैं। यह दशहरा के मौके पर लोगों की खूब भीड़ उमरती है और कई तरह के स्टॉल लगाए जाते हैं। इन शहरों के अलावा बिहार के सिवान, छपरा, मोतिहारी, मुज्जाफरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर आदि के भी दुर्गा पूजा के चर्चे खूब रहते हैं।

गांधी मैदान में होता है रावण दहन

हर साल पटना के गांधी मैदान में रावण दहन किया जाता है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह रहता है। यहां मेले लगते हैं और दुकानें भी सजती हैं। गांधी मैदान में रावण दहन के दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है। गांधी मैदान में लाखों की भिड़ उमड़ती है। बता दे बिहार के ज्यादातर शहर के गांधी मैदान में रावण दहन किया जाता है। दरअसल इस दौरान रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले में आग लगाई जाती है और फिर जश्न मनाई जाती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story