×

Famous Food in Bihar: सिर्फ लिट्टी चोखा और चंपारण मीट ही नहीं, बिहार के ये 5 फूड भी हैं दुनियाभर में फेमस

Famous Food in Bihar: दुनियाभर में बिहार राज्य अपनी समृद्ध इतिहास के लिए काफी प्रसिद्ध है। बिहार में कई ऐतिहासिक चीज़ें मशहूर हैं, नालंदा विश्वविद्यालय, गोल घर या फिर गांधी मैदान।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 22 Dec 2022 3:01 AM GMT
Most demanded food in bihar
X

Famous Food in Bihar (Image: Social Media)

Famous Food in Bihar: दुनियाभर में बिहार राज्य अपनी समृद्ध इतिहास के लिए काफी प्रसिद्ध है। बिहार में कई ऐतिहासिक चीज़ें मशहूर हैं। फिर चाहें वो नालंदा विश्वविद्यालय हो, गोल घर हो या फिर गांधी मैदान। इसके साथ ही बिहार का भोजन भी दुनियाभर में मशहूर है। लिट्टी चोखा की तो बात ही अलग है, इसका टेस्ट कई सेलिब्रिटीज़ को भाया है, जिनमें अमिताभ बच्चन और पीएम मोदी भी शामिल हैं। बिहार में सिर्फ लिट्टी चोखा या चंपारण मीट ही नहीं मशहूर है बल्कि कई अन्य भोजन भी मशहूर है।आइए जानते हैं बिहार के 4 फेमस डिशेज के बारे में:

ये हैं बीमार के 5 फेमस डिशेज (Famous Food in Bihar)

लड्डू, मनेर (Ladoo, Maner)

बिहार में लिट्टी चोखा के अलावा मनेर के लड्डू को कोई नहीं भूल सकता है। दरअसल यह लड्डू बेसन, चीनी, घी से बनी गेंद के आकार की मिठाई है।


यह हर मिठाई की दुकान में बिकता है, लेकिन पटना से करीब 30 किमी पश्चिम में मनेर में बने लड्डू सबसे अधिक मशहूर और बेहतरीन हैं। इसके स्वाद लाजवाब हैं।

तिलकुट, गया (Tilkut, Gaya)

बता दें तिलकुट बिहार में बनने वाली फेमस मिठाई है। बता दें इसे "तिलकत्री" के नाम से भी जाना जाता है। यह मिठाई 'टीला' या तिल (सेसमम इंडिकम) और गुड़ या चीनी से बना होता है।


बिहार में और दुनियाभर में सबसे अच्छा तिलकुट गया का बताया जाता है। दरअसल इस सूखी मिठाई का उल्लेख बौद्ध साहित्य में पलाला के रूप में मिलता है।

खीर मखाना, दरभंगा (Kheer Makhana, Darbhanga)

Agar आप बिहार आए और खीर-मखाना नहीं चखा है, तो आपकी यात्रा अधूरी ही मानी जाएगी।


दरअसल यह उत्तर बिहार के दरभंगा में मिलने वाली फेमस मिठाई है, जिसे दूध, चीनी और मखाने से बनाया जाता है। यह डिश बिहार में काफी पसंद किया जाता है।

सिलाओ खाजा, नालंदा (Silao Khaja, Nalanda)

पटना में स्थित बिहार शरीफ से 25 किमी और राजगीर से 8 किमी दूर स्थित सिलाओ गांव, खाजा बनाने की अपनी प्राचीन परंपरा के लिए जाना जाता है।


मैदा (गेहूं-आटा), चीनी और घी से बनी यहीमिठाई कई किस्मों में उपलब्ध है, जैसे: चांदशाही, गोल, पल्वीदार और गांधी टोपा। इनमें से आयताकार आकार वाला सिलाओ खाजा सबसे लोकप्रिय है। आपको इसका टेस्ट बेहद पसंद आएगा।

खोए-की-लाई, बाढ़ (Khoy ki Lai, Barah)

बाढ़, पटना जिले का एक छोटा सा शहर, जो बख्तियारपुर और मोकामा के बीच स्थित है, यह लाई के लिए प्रसिद्ध है। दरअसल यह एक गेंद या केक के आकार की मिठाई है जिसे 'खोबी' या 'रमदाना' के बीज, 'खोआ' और चीनी से तैयार किया जाता है।



बता दें अंग्रेजी में रामदाना या अमरनाथ आजकल सुपरफूड में से एक के रूप में दुनिया भर में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा हो लेकिन यह सुपरफूड प्राचीन काल से बिहारी व्यंजनों में मौजूद है। बिहार आए तो इन मिठाई और फूड का लुफ्त जरूर उठाएं।

ये चीजें भी हैं बिहार में मशहूर

लिट्टी चोखा

सत्तू शरबत

कढ़ी बरी

चना घुग्नि

चंपारण मीट

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story