×

Best Khasta in Lucknow: खाना हो लम्बे वाले खस्ते तो आएं लखनऊ में साहू बंधू खस्ता भंडार पर, पेट भरेगा मन नहीं

Best Khasta in Lucknow: साहू बंधु, लखनवी भोजन की एक विरासत है। लखनऊ में नए आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यहां के खस्ता, पूरी, भटूरे और वड़े को चखना जरूरी है। इनके सिग्नेचर डिश है ''लम्बे वाले खस्ते" बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 12 Sep 2023 3:19 AM GMT
Best Khasta in Lucknow
X

Sahu Bandhu Khasta in Lucknow (Image: Social Media)

Best Khasta in Lucknow: उत्तर भारत खास कर लखनऊ जैसे शहर में खस्ते खूब खाये जाते हैं। कुछ जगहों पर इसे कचौड़ी भी कहते हैं। यह एक लोकप्रिय नाश्ता आइटम हैं। खस्ता कचौरी कभी दाल, कभी सत्तू तो कभी-कभी आलू के मसालेदार मिश्रण से भरी होती है। यह अपनी कुरकुरी और परतदार बनावट के लिए जानी जाती है, जो इसे एक स्वादिष्ट नाश्ता या नाश्ते का विकल्प बनाता है।

खस्ता कचौरी को अक्सर विभिन्न व्यंजनों के साथ परोसा जाता है, जैसे मसालेदार चटनी, दही, या आलू की सब्जी। यह उन लोगों के लिए एक स्वादिष्ट और संतोषजनक विकल्प है जो लखनऊ में पारंपरिक उत्तर भारतीय नाश्ते का आनंद लेना चाहते हैं। आप खस्ता कचौरी को लखनऊ के स्थानीय नाश्ता भोजनालयों, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, या क्षेत्रीय व्यंजनों में विशेषज्ञ रेस्तरां में पा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में लखनऊ के एक ऐसे ही जगह से रूबरू करवाएंगे जहाँ के खस्ते बहुत लोक्रपिय हैं।

लखनऊ का साहू बंधू खस्ता भंडार (Sahu Bandhu Khasta Bhandar)

साफ-सुथरे वातावरण के साथ साहू बंधू खस्ता भंडार लखनऊ की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है। साहू बंधु, लखनवी भोजन की एक विरासत है। लखनऊ में नए आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यहां के खस्ता, पूरी, भटूरे और वड़े को चखना जरूरी है। इनके सिग्नेचर डिश है ''लम्बे वाले खस्ते" बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। साहू बंधू खस्ता भंडार, गोविन्द सिंह मार्ग, मक़बूल गंज, लालकुआं में स्थित है।


क्या खास है साहू बंधू खस्ता भंडार में

साहू बंधू खस्ता भंडार आज़ादी के पहले से ही लखनऊ के लोगों का पेट भर रहा है। यहाँ के खस्तों की सबसे खास बात यह होती है कि ये गोल नहीं बल्कि लम्बे होते हैं। आपने अभी तक गोल खस्ते ही देखे होंगे लेकिन यहाँ आपको लम्बे खस्ते खाने को मिलेंगे। यहाँ के ओनर बताते हैं कि उनकी दुकान के खस्ते ऑयली कम होते हैं और कहने के बाद नाक, या गाला जलने की कोई शिकायत नहीं आती है। सबसे खास बात यह है कि साहू बंधू खस्ता भंडार पर आपको हर चीज़ बिना लहसुन-प्याज़ के मिलेगी। यहाँ की सब्जी पीसे हुए मटर की होती है। खस्तों के साथ मटर की सब्जी और साथ में आलू की सब्जी भी मिलती है। खस्तों के अलावा यहाँ पूरी, वड़ा और भठूरे भी मिलते हैं। दही-वड़ा भी इनका बहुत प्रसिद्ध है। इस रेस्टोरेंट की लस्सी भी आपको बहुत पसंद आएगी।

यह दुकान सुबह 07.30 से रात के 9 बजे तक खुली रहती है। यहाँ औसत 300 रुपये में दो लोग बड़ी आसानी से अपना पेट भर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट Swiggy और Zomato पर भी उपलब्ध है। इसका मतलब है की आप घर बैठे खाना आर्डर कर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story