×

Famous Places in India: 30 की उम्र से पहले इन जगहों की जरूर करें सैर, हमेशा याद रखेंगे खूबसूरत लम्हें

Famous Places in India: घूमने के शौकीन अक्सर ही अलग-अलग जगह का दीदार करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रैवल करने के शौकीन है तो आपको 30 की उम्र से पहले कुछ जगह का दीदार जरूर कर लेना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 Dec 2023 3:45 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2023 3:45 AM GMT)
Famous Places in India: 30 की उम्र से पहले इन जगहों की जरूर करें सैर, हमेशा याद रखेंगे खूबसूरत लम्हें
X

Famous Places in India: हर आदमी जब अपनी उम्र में जागने की स्टेज पर पहुंचता है तो उसे यही सुनने को मिलता है कि यह खाने-पीने घूमने की उम्र है और इसे पूरी तरह से इंजॉय करना चाहिए। वैसे एक तरह से यह बात बिल्कुल सही भी है क्योंकि अगर हम अभी अपनी लाइफ को एंजॉय नहीं करेंगे तो आगे जाकर वैसे भी समझदारियां हमें इन सब चीजों का समय नहीं देती है। अगर आप भी 30 की उम्र के होने वाले हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आपको अपने दोस्तों के साथ एक बार जरूर घूम लेना चाहिए। वीकेंड नजदीक है और आप चाहे तो अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। चलिए इन खूबसूरत जगह के बारे में जानते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश का नाम सुनकर आप यह मत सोचिए कि हम आपको धार्मिक जगह पर जाने के लिए बोल रहे हैं। वैसे धार्मिक जगह भी एक्सप्लोर करने के लिए बुरी नहीं होती यहां पर हमें कई चीजे जानने को मिलती है। लेकिन हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश में होने वाले एडवेंचर की जो आपको गजब का आनंद देने वाला है। ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग की लोकप्रियता दुनिया भर में होती है और लोग सिर्फ यहां इस एडवेंचर का आनंद लेने के लिए दुनिया भर से पहुंचते हैं। रिवर राफ्टिंग के अलावा आपके यहां पर सबसे लंबी बंजी जंपिंग का आनंद भी लेने को मिलेगा। आप लक्ष्मण झूला, राम झूला, शिवपुरी, नीलकंठ महादेव मंदिर, बीटल्स आश्रम, कौड़ियाल, जंपिंग हाइट्स, स्वर्ग आश्रम, ऋषिकुंड जैसी आकर्षक जगह का दीदार भी यहां पर कर सकते हैं।

गोवा

गोवा तो युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय जगह जहां जाने का सपना लोग 20 साल की उम्र से ही देखने लगते हैं। 30 साल का होने से पहले आपको अपने दोस्तों के साथ एक बार गोवा का दीदार जरूर करना चाहिए। यह जगह काफी यंग ऑन एनर्जेटिक है और यहां की नाइटलाइफ बहुत ही शानदार होती है। आप यहां पर बीच पार्टी का मजा सुबह 4:00 बजे तक उठा सकते हैं। यहां सनसेट के नजारे काफी खूबसूरत लगते हैं और यह एक बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है।

लेह लद्दाख

लेह लद्दाख भी ट्रैवलर्स के बीच काफी फेमस जगह है। अक्सर बाइकर्स को यहां अपनी बाइकों से जाते हुए देखा जाता है। हालांकि आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है इसके लिए आपको या तो बस पकड़नी होगी या फिर आप कैब की सहायता भी ले सकते हैं। यहां की बड़ी-बड़ी सड़कों में घूमने का मजा बिल्कुल अलग है। आप चाहे तो यहां पर ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद भी उठा सकते हैं। यहां की पैंगोंग त्सो झील, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, स्पितुक गोम्पा बहुत ही शानदार जगह है।

कसोल

यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए बिल्कुल बेस्ट है। हिमाचल की यह हसीं वादियां सोलो ट्रैवलर्स के लिए भी बेस्ट मानी जाती है। हालांकि यहां दोस्तों के साथ घूमने का आनंद भी जबरदस्त रहेगा। जब आप यहां जाएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी स्वर्ग में पहुंच गए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में इजरायली लोग रहते हैं और आपको इजरायली खाना भी यहां मिल जाएगा।

मनाली

एक्सप्लोर करने के लिए मनाली भी एक बेस्ट जगह है जहां घूमने के लिए जाया जा सकता है। इसे देवताओं की घाटी के रूप में पहचाना जाता है और यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मौजूद एक छोटा सा जिला है। पर्यटकों के बीच यह जगह काफी प्रसिद्ध है और यहां के बर्फ से ढके पहाड़ हमेशा ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहां का मनु मंदिर, हिडिंबा देवी मंदिर, सोलंग घाटी, भृगु झील, योगिनी जलप्रपात, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जैसी जगह लोगों को आकर्षित करती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story