×

Famous places in Kanpur: ये हैं कानपुर की 15 फेमस जगहें, जिनके इतिहास है काफी रोमांचक

Famous places in Kanpur: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे बड़े राज्यों में से एक कानपुर देशभर में पॉपुलर है। कानपुर में घूमने के लिए बहुत सारी खूबसूरत और आकर्षक जगह है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 16 Nov 2022 12:44 AM GMT
Tourist places in Kanpur
X

Famous places in Kanpur (Image: Social Media)

Jain Famous places in Kanpur: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे बड़े राज्यों में से एक कानपुर देशभर में पॉपुलर है। कानपुर में घूमने के लिए बहुत सारी खूबसूरत और आकर्षक जगह है। दरअसल गंगा नदी के तट पर स्थित कानपुर भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है। कानपुर शहर मुख्य रूप से कपड़ा और चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। तो आइए जानते हैं कानपुर के 15 सबसे फेमस जगह के बारे में:

इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple)

भगवान कृष्ण और राधा का मंदिर इस्कॉन मंदिर कानपुर के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थानों में से एक है। विदेशियों की आस्था का प्रतीक माना जाने वाला इस्कॉन मंदिर भी आस्था का ही प्रतीक माना जाता है।


यह मंदिर मैनावती मार्ग बिठूर के पास स्थित है। यहां की होने वाली आरती आपको भगवान राधेकृष्ण की भक्ति के रंग में रंग देगी।

जैन ग्लास मंदिर (Jain Glass Temple)

कानपुर के जनरलगंज इलाके में कमला टावर के पास स्थित जैन मंदिर बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक है। यह मंदिर पूरी तरह से कांच का बना है।


जैन लोगों के लिए यह स्थल तीर्थ से कम नहीं है। जानकारी के लिए बता दें जैन समुदाय के सभी 24 तीर्थों की स्मृति में बना ये मन्दिर संगमरमर के मंच पर बना हुआ है।

पनकी मंदिर (Panki Temple)

पनकी के पास स्थित यह मंदिर भगवान बजरंगबली की आस्था का प्रतीक है।


हनुमान भक्त श्रद्धापूर्ण मन से यहां आते हैं और हनुमान जी की पूजा कर दर्शन पाते हैं। यह पंचमुखी हनुमान उत्तर प्रदेश में स्थित एकमात्र मंदिर है।

जे.के. मन्दिर (J.K. Temple)

सर्वोदय नगर में स्थित भगवान राधा कृष्ण का यह विशाल खूबसूरत मन्दिर जे.के. मन्दिर के नाम से प्रसिद्ध है।


सफेद संगमरमर का बना यह विशाल मंदिर कानपुवासियों के लिए आस्था के साथ आकर्षण का केन्द्र भी है। यहां मंदिर परिसर में बिखरी हरियाली मन को लुभावने लगते हैं।

बिठूर मंदिर (Bithoor Temple)

कानपुर के पश्चिमी भाग में गंगा नदी और बिठूर मंदिर क्षेत्र के मंदिर आस्था का प्रतीक है।


यहां स्थित सीता रसोई, वाल्मिकी आश्रम, नानाराव पार्क इतिहास से सम्बंधित हैं। इसके अलावा गंगा तट पर स्थित ब्रह्म कुटी को विश्व का केन्द्र माना जाता है।

ऐलेन फॉरेस्ट जू (Allen Forest Zoo)

कानपुर जू़ में दुनिया भर के तमाम प्राणियों को एक स्थान पर देखा जा सकता है।


यहां बहुत ही कम पैसों में परिवार के साथ घूमा जा सकता है। समय-समय पर यहां नये पशु का आगमन और पर्यटकोंं के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क (Blue Word Theme Park)

साल 2015 में बने इस थीम पार्क में मन को लुभाने वाली राइड्स हैं। गर्मियों में वॉटर पार्क का आनन्द लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।


खुले वातावरण और रोचक राइड्स के लिए बच्चों को लेकर जरूर जाना चाहिए।

जेड स्क्वायर मॉल (Z Square Mall)

दरअसल जेड स्क्वायर मॉल कानपुर का सबसे बडा मॉल है। साल 2010 में खुला ये मॉल 84,000 मीटर स्क्वायर में बना हुआ है।


बता दें इस मॉल में 150 से ज्यादा स्टोर मौजूद है।

मोतीझील (Motijheel/Motilake)

कानपुर का मोतीझील गार्डन पर्यटकों को घूमने के लिए अच्छी और आकर्षण का केन्द्र है।


यहां लगे झूलों, फाउन्टेन और नाव आदि को बच्चों के साथ-साथ बड़े भी एंजॉय कर सकते हैं।

ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium)

कानपुर के पास स्थित ग्रीन स्टेडियम अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर काफी पॉपुलर है।


समय-समय पर यहां मैच का आयोजन भी होता रहता है। यहां आप फैमिली या फ्रेंड के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

जाजमऊ (Jajmau)

दरअसल कानपुर स्थित जाजमऊ एक भीड़ भाड़ वाला औद्योगिक उपनगर है। जो कानपुर के प्रसिद्ध चमड़े के उद्योग के लिए केंद्र के रूप में जाना जाता है।


यहां शहर की कुछ पुरानी मस्जिदों में भी जानें के अलावा यहां स्थित सिद्धनाथ घाट मंदिर जो गंगा के किनारे पर स्थित है, ये हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है, वहां भी जा सकते हैं।

गंगा बैराज (Ganga Bairaj)

कानपुर के मरीन ड्राइव के रूप में जाना जाने वाला गंगा बैराज या ​​लव कुश बैराज भव्य गंगा तक फैला हुआ और शहर का एक प्रमुख हिस्सा है। खासकर युवाओं के लिए घूमने वाली जगहों में ये जगह सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है।


यहां गंगा नदी के किनारे एक बेहतरीन शाम गुज़ार सकते हैं और इसके आसपास में कई टी स्टाल और मैग्गी पॉइंट भी हैं, जहां आप स्नैक्स का मज़ा ले सकते हैं।

कानपुर मेमोरियल चर्च (Kanpur Memorial Church)

कानपुर मेमोरियल चर्च कानपुर के प्रमुख स्थानों में से एक है, जो 1875 से भी पहले का है। दरअसल ये चर्च ब्रिटिश नागरिकों को समर्पित है, जो कानपुर की घेराबंदी के दौरान मारे गए थे।


साल 1857 की क्रांति के खूनी अध्यायों में से एक था। आपको बता दें इसकी बनावट हड़ताली गोथिक-शैली की वास्तुकला की है, जो कि दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। यहां चर्च के बगल में स्मारक उद्यान, एक गोथिक स्क्रीन, और एक परी की विशाल मूर्तिकला भी शामिल है।

बुड्ढा बरगद (Boodha Bargad)

बुड्ढा बरगद कानपुर का एक लोकप्रिय और प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, यहां पर पहले एक पुराना बरगद का पेड़ हुआ करता था जो अब यहां पर मौजूद नहीं है लेकिन उसका स्मारक नाना राव पार्क में जरूर मौजूद है।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह स्थान 1857 की क्रांति का केंद्र था जहां पर 144 भारतीय क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी।

मिक्की हाउस (Mikky House)

बच्चों के साथ घूमने के लिए मिक्की हाउस बेस्ट जगह हैं। यह कानपुर में बहुत अच्छा पर्यटन स्थान में से एक है और यह एक मनोरंजन पार्क भी है।


यहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले, रेलगाड़ी, कई स्लाइड्स और कई प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं। कानपुर की इन जगहों का आप भी आनंद उठा सकते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story