×

Famous Places in Prayagraj: प्रयागराज में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, वीकेंड पर दोस्तों के साथ बनाएं ट्रीप प्लान

Famous Places in Prayagraj:उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज अपने ट्रेडिशन और कल्चर के लिए मशहूर है।प्रयागराज को पहले इलाहाबाद नाम से जाना जाता था।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 18 Nov 2022 4:41 AM GMT
Tourist places in prayagraj
X

Famous places in Prayagraj (Image: Social Media)

Famous Places in Prayagraj: उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज अपने ट्रेडिशन और कल्चर के लिए मशहूर है।प्रयागराज को पहले इलाहाबाद नाम से जाना जाता था। यह उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा और यमुना नदी के तट पर स्थित है।प्रयागराज में अनगिनत मंदिर, त्रिवेणी संगम, खुसरो बाग जैसे मकबरे और कई मस्जिदें और यहां की तीन नदियां - गंगा, यमुना और सरस्वती। कुंभ मेले से लेकर इलाहाबाद किले तक यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam)

दरअसल हिंदू धर्म में तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों का मिलन, त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद में स्थित एक पवित्र स्थान है। यह इलाहाबाद में घूमने के लिए सबसे पॉपुलर और पवित्र स्थानों में से एक है, और अक्सर यहां मेलों और त्यौहारों का आयोजन होता है। बता दें संगम में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियाँ मिलती हैं।

Triveni Sangam

इस क्षेत्र की लोकप्रियता के कारण ही प्रयागराज के पूरे शहर को कभी-कभी संगम भी कहा जाता है। हर 12 साल में यहां इस स्थान पर कुंभ मेला लगता है। साथ ही हर छह साल में यहां अर्ध कुंभ का आयोजन किया जाता है। इन दोनों त्यौहारों के मौके पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की काफी भीड़ होती है। जहां नदियां मिलती हैं, वहां श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पवित्र जल को छूने से सभी जन्मों के पाप धुल जाते हैं। अगर आप गंगा और यमुना के बहते पानी में बोटिंग करते हैं, तो आप दो नदियों के पानी के रंगों में अंतर देख सकते हैं।

खुसरो बाग (Khusro Bagh)

लुकरगंज में स्थित, खुसरो बाग प्रयागराज के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। खुसरो बाग को मुगल द्वारा बनवाया गया है, यहां मुगल वास्तुकला को देख सकते हैं।

Khusro bagh

बता दें खुसरो बाग में तीन शानदार ढंग से डिजाइन किए गए बलुआ पत्थर के मकबरे हैं, जो शाह बेगम, खुसरो मिर्जा और निथार बेगम सहित मुगल राजघरानों से जुड़े हैं और ये सभी अकबर के बेटे जहांगीर से संबंधित थे। यहां अमरूद के पेड़ों और ढेर सारे गुलाब लगाए गए हैं।

प्रयागराज का किला (Prayagraj Fort)

दरअसल1583 में निर्मित यह खूबसूरत महल शहर के समृद्ध इतिहास की याद दिलाने के लिए प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि प्रसिद्ध मुगल सम्राट अकबर इलाहाबाद की आभा से बहुत प्रभावित हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में एक भव्य किले का निर्माण करने का फैसला किया।


बता दें यह किला क्षेत्र के हिंदुओं के लिए एक पवित्र वृक्ष अक्षयवट को कवर करने के लिए बनाया गया था। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इलाहाबाद किले को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में वर्गीकृत किया है। आपको बता दें इस किले के कुछ हिस्सों में शिलालेखों के साथ बाहरी भाग में मुगल वास्तुकला को देख सकते हैं।

जवाहर तारामंडल (Jawahar Planetarium)

प्रयागराज में आनंद भवन के बगल में स्थित और 1979 में निर्मित, जवाहर तारामंडल विज्ञान और इतिहास का सही संगम है।


जानकारी के लिए बता दें कि हर साल, जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल लेक्चर नामक एक भव्य कार्यक्रम भी तारामंडल में आयोजित किया जाता है, और यह पर्यटकों के लिए सौर मंडल और अंतरिक्ष से जुड़े कई शो भी आयोजित करता है। कभी कभी यहां आयोजित होने वाले विशेष मेलों और लेक्चर का हिस्सा आप बन सकते हैं।

ऑल सेट्स कैथेड्रल (All Saints Cathedral)

प्रयागराज में स्थित ऑल सेट्स कैथेड्रल एक फेमस चर्च हैं। यह चर्च प्रयागराज के एमजी मार्ग पर स्थित हैं। इलाहाबाद की फेमस जगहों में से एक प्रसिद्ध चर्च है।


खास बात यह है कि इस चर्च में आप रुक भी सकते हैं। दरअसल यहां पर लोग पिकनिक मनाने भी आते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story