×

Sonbhadra: देखें सोनभद्र को करीब से, स्विटजरलैंड से भी है प्यारा

Sonbhadra: सोनभद्र को देश में अनोखे जिले के तौर पर इसलिए देखा जाता है क्योंकि यह पांच राज्यों को आपस में जोड़ता है।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 July 2022 4:28 AM GMT
places to visit in sonbhadra
X

सोनभद्र में घूमने की जगह (फोटो - सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Sonbhadra News: आबादी के लिहाज से पहला और क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य सोनभद्र है। यह जिला 4 मार्च 1989 को अस्तित्व में आया था। पूर्व में यह मिर्जापुर का हिस्सा हुआ करता था। सोनभद्र को देश में अनोखे जिले के तौर पर इसलिए देखा जाता है क्योंकि यह पांच राज्यों को आपस में जोड़ता है। जिले की सीमा चार राज्यों बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ से लगती है।

सोनभद्र से बिहार के दो जिले कैमुर और रोहतास की सीमा लगती है। झारखंड राज्य का गढ़वा और छत्तीसगढ़ के कोरिया और सरगुजा जिले की सीमा सोनभद्र से लगती है। वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की सीमा सोनभद्र से लगती है। सोनभद्र 6788 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी आबादी 18,62,559 है, इसमें महिलाओं की संख्या 8,91,215 और पुरूषों की संख्या 9,71,344 है। यहां बोली जाने वाली प्रमुख भाषा हिंदी है, इसके बाद भोजपुरी है। 2011 के जनगणा के मुताबिक, यहां का जनसंख्या घनत्व 279 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीट है।

सार्वजनिक उपयोगिताएं –

गांव – 1441

ग्राम पंचायत – 634

तहसील – 4

ब्लॉक – 10

पुलिस स्टेशन 22

अस्पताल – 1

कॉलेज/विश्वविद्यालय – 3

डाक – 1

नगरपालिका – 1

बिजली स्टेशन – 4

बैंक – 15

प्रमुख नदियां

सोनभद्र सोन नदी (sonbhadra river) के किनारे बसा हुआ है, इसका नामकरण भी इसी नदी के नाम पर हुआ है। सोन नदी(Son River) के अलावा रिहन्द , कनहर , पांगन आदि नदियां भी यहां से गुजरती है।

औद्योगिक गतिविधियां

सोनभद्र की पहाड़ियों में चूना पत्थर और कोयला मिलने के साथ – साथ इलाके में पानी की प्रचुरता के कारण यह क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियां के लिए काफी मुफीद बन गया। यहां पर देश की सबसे बड़ी सीमेन्ट फैक्ट्रियां, बिजली घर (थर्मल तथा हाइड्रो), एलुमिनियम एवं रासायनिक इकाइयां स्थित हैं। साथ ही कई सारी सहायक इकाइयां एवं असंगठित उत्पादन केन्द्र, विशेष रूप से स्टोन क्रशर इकाइयां, भी स्थापित हुई हैं।

खूबसूरती के कारण कहा जाने लगा मिनी स्विटजरलैंड

यदि आपसे कोई कहे कि उत्तर प्रदेश में मिनी स्विटजरलैंड (mini switzerland) है, तो आपको लगेगा सामने वाला हल्के में ये बात बोल रहा है। लेकिन हकीकत ये है कि ताजमहल के लिए विख्यात यूपी में एक खूबसूरत जमीन का टूकड़ा भी है, जिसे मिनी स्विटजरलैंड का नाम दिया गया है। ये नाम किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दी थी। बताया जाता है कि 1954 में जब वो यहां आए थे, तो यहां की खूबसूरत घाटियों और पहाड़ों (sonbhadra tourism) से वे इतने मुग्ध हुए कि उन्होंने इसे भारत का स्विटजरलैंड बता दिया।


प्रमुख ऐतिहासिक स्थल -

Sonbhadra Famous Places

विजयगढ़ किला

अगोरी किला

वीर लोरिक पत्थर

सोन और बेलन घाटी की गुफाएं

प्राकृतिक सुंदरता वाले स्थल -

फॉसिल्स पार्क सलखन

मुक्खा फॉल

सोन व्यू प्वाइंट, राबर्ट्सगंज

रिहंद जलाशय

धनरौल बांध

कैमूर वन्यजीव अभयारण्य

खोड़वा पहाड़

सोनभद्र के प्रसिद्ध मंदिर -

Famous Temples of Sonbhadra

शिवद्वार मंदिर घोरावल

वनदेवी मंदिर

मां वैष्णव शक्तिपीठ

रेणुकेश्वर महादेव मंदिर

जलदेवी मंदिर, शक्ति नगर

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story