Banarsi Paan Kabab Recipe: बनारसी पान बढ़ा रहा कबाब का स्वाद, फूड फेस्टिवल में चार चांद लगा रहा पान कबाब

Banarsi Paan Kabab Recipe: पान कबाब जैसा की नाम से ही इसके गुण का भी आभास हो रहा है। पान कबाब इस होटल का स्पेशल डिश है यह डिश इतना खास है कि इसके स्वाद के विदेशी सैलानी भी दीवाने हैं।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 3 Sep 2023 11:25 AM GMT
X

Banarsi Paan Kabab Recipe: बनारस की शान बनारसी पान अब कबाब के स्वाद में भी चार चांद लग रहा है। वाराणसी के एक तारांकित होटल में कबाब के अलग अलग वैराइटी को सर्व किया जा रहा है। मौका है होटल के 25 साल की जर्नी पूरा होने के उपलक्ष्य में कबाब फेस्टिवल का। पान कबाब जैसा की नाम से ही इसके गुण का भी आभास हो रहा है। पान कबाब इस होटल का स्पेशल डिश है यह डिश इतना खास है कि इसके स्वाद के विदेशी सैलानी भी दीवाने हैं। पान कबाब बनाने में मीठे पान के सभी इंग्रीडिएंट्स यूज किया जाता है जैसे गुलकंद,गरी का बुरादा,चेरी,पनीर का प्रयोग किया जाता है। पान के पत्ते को छोटे-छोटे टुकड़े कर कबाब बनाने में प्रयोग किया जाता है।

आइए जानते हैं कैसे बनता है पान कबाब

पान कबाब बनाने के लिए सबसे पहले बनारसी मीठा पान में प्रयोग किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स चेरी, गुलकंद,गरी का बुरादा लेकर इनको पनीर के साथ स्टफ्ड किया जाता है जिसके बाद हल्के आंच पर आयल में दोनों तरफ से इसकी सेकाईं की जाती है उसके बाद परांठे के साथ सर्व किया जाता है।

वेजिटेरियन लोगों की बना पहली पसंद

होटल के 25 साल पूरा होने पर पान कबाब को विशेष रुप से सर्व किया गया है। होटल के किचन में पान कबाब बनाते हुए विशेष रुप से प्रशिक्षण प्राप्त शेफ इस डिश का इजाद किए हैं। इतना ही नहीं इस डिश को होटल के रजत जयंती पर खासतौर से पर्यटकों के लिए परोसा जा रहा है। पान कबाब एक वेजिटेरियन डिश है इसलिए पर्यटक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

रजत जयंती पर परोसा गया है खास डिश

होटल के मैनेजर सचिन कुमार उपाध्याय ने बताया कि हमारे होटल के 25 साल पूरा होने पर पान कबाब नाम का एक खास डिश तैयार किया गया है। यह डिश पान के पत्तों और पान में पड़ने वाले सामग्रियों का प्रयोग करके बनाया गया है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह डिश वेजिटेरियन है पर्यटक इस डिश को काफी पसंद कर रहे हैं। यह डिश विश्व प्रसिद्ध बनारसी पान के साथ तैयार किया जा रहा है। इस डिश का स्वाद लेने के लिए वाराणसी के स्थानीय लोग भी होटल आ रहे हैं।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story