×

Taste Of Uttar Pradesh: कहीं पेठा तो कहीं पान, उत्तर प्रदेश का स्वाद भी करवाता है जगह की पहचान

Taste Of Uttar Pradesh: एक और चीज है जो यूपी को ओरो से अलग और अव्वल बनाती है, वो है यहां का स्वाद। दरअसल यूपी का हर शहर अपनी अलग डिश के लिए जाना जाता है।

Kajal Sharma
Published on: 12 March 2023 6:05 PM GMT
UP famous dish
X

taste of UP (Photo-Social media)

Taste Of Uttar Pradesh: हर मामले में नबंर वन पर रहने वाला उत्तर प्रदेश किसी न किसी तरह से चर्चा में रहता ही है। फिर चाहे बात कोई भी हो उत्तर प्रदेश का जिक्र तो हर लिहाज में हो ही जाता है। यहां कई धार्मिक और ऐतिहासिक जगहें हैं, जिनके बारे में लोग जानते हैं। फिर चाहे बात ताज की सुंदरता की हो या शिव शंकर की कृपा की किसी न किसी बहाने लोग यहां घूमने आते ही है। इन सबके साथ एक और चीज है जो यूपी को ओरो से अलग और अव्वल बनाती है, वो है यहां का स्वाद। दरअसल यूपी का हर शहर अपनी अलग डिश के लिए जाना जाता है। कहीं कचौड़ी फेमस है, तो कही लस्सी का स्वाद लोगों को दिवाना बनाता है। हम आपको यूपी की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद आपको भी काफी पसंद आएगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों का स्वाद चखना न भूलें।

उत्तर प्रदेश का लाजवाब स्वाद


लखनऊ में फेमस है मक्‍खन मलाई

नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ के नवाबी अंदाज से कोई अंजान नहीं है। वैसे तो यहां कई फेमस चीजें हैं, लेकिन जो इसे बाकियों से अलग बनाता है वो है यहां मिलने वाला मक्खन मलाई। अगर मक्खन मलाई रामाश्रय की मिल जाए तो कहना ही क्या। दरअसल साल 1805 में लखनऊ में रामाश्रय हलवाई की दुकान स्थापित की गई थी जिसकी मक्‍खन मलाई आज भी लोगों को अपना दिवाना बना रही है।


शानदार बनारस का पान

काशी का पान तो विश्व प्रसिद्ध है, जिसके बारे में आपने कई फिल्मों औऱ गानों में भी सुना होगा। बनारस का पान काशी की शान कहा जाता है। सिर्फ पान ही नहीं यहा पर कचौड़ी के साथ जलेबी के चर्चे भी कई लोगों की जुबान पर रहता है। इसके अलावा चाट, ठंडाई और लस्सी भी मशहूर है।


मथुरा का पेड़ा

श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा पेड़े की वजह से भी जानी जाती है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसाद के रूप में पेड़ा चढ़ाया जाता है। यह पेड़े प्रसाद बाहर भी बिकता है, जो आज के समय में यहां की पहचान बन गया है। आज मथुरा की गली-गली में आपको पेड़े मिल जाएंगे। यहां सबसे ज्यादा लाल पेड़े की मांग रहती है।


ताजनगरी का पेठा

सुंदरता के लिए लिहाज से मशहुर ताजनगरी का पेठा भी लोगों को अपनी दिवाना बना लेता है। पेठा यहां की मुगलिया मिठाई के रूप में जाना जाता है, कहते हैं कि ताजमहल के निर्माण के साथ ही यहां पेठे का निर्माण भी हो गया था। यही कारण है कि आज भी लोग आगरा आते हैं तो पेठे की मिठाई खाना नहीं भूलते। यहां पेठा कई वैरायटी में मिलता हैं जिनमें सूखा पेठा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, केसर पेठा, सैंडविच पेठा, नारियल पेठा, कंचा पेठा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।


रामपुर का कोरमा और मुरादाबादी दाल

रामपुर में मिलने वाला कोरमा अपने अलग जायके के तौर पर जाना जाता है। यह अपने अलग स्वाद के लिए लोकप्रिय है। जिसे तैयार करने में मटन, दही, केसर और इलायची जैसे मसालों का प्रयोग किया जाता है। वहीं मुरादाबाद में बनाई जाने वाली मूंग की दाल के चर्चे भी कहीं कम नहीं हैं। जिसे सर्व करने के लिए नींबू, प्याज, टमाटर और कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story