Famous Bati Chokha in Bihar: बिहार की वो जगहें जहां की बाटी चोखा के हैं सभी दीवाने, आइए जाने

Famous Bati Chokha in Bihar: बिहार में का बा! बिहार में लिट्टी चोखा बा!, लिट्टी चोखा यानी बाटी चोखा बिहार का फेमस और ट्रेडिशनल फूड, जिसकी दीवानी पूरी इंडिया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Aug 2022 2:03 AM GMT
Bihar Famous Litti Chokha
X

Bati Chokha (Image: Social Media)

Famous Bati Chokha in Bihar: बिहार में का बा! बिहार में लिट्टी चोखा बा!, लिट्टी चोखा यानी बाटी चोखा बिहार का फेमस और ट्रेडिशनल फूड, जिसकी दीवानी पूरी इंडिया है। अगर आप बिहार आए और बाटी चोखा ना खाएं तो फिर क्या ही खाएं! पूरे देशभर में बिहार के लिट्टी चोखा के चर्चे बहुत हैं। ऐसे में आइए हम आपको कुछ फेमस जगहों के बारे में बताते हैं, जहां बिहार का बाटी चोखा या यूं कहें लिट्टी चोखा बहुत पॉपुलर है:

सी.के लिट्टी चोखा

सी.के लिट्टी चोखा पटना के बोरिंग रोड में है। यह पटना के फेमस जगहों में से एक हैं जहां गजब के टेस्ट वाले बाटी चोखा का आनंद ले सकते हैं। यहां चना सत्तू के साथ-साथ मक्के के आटे से तैयार लिट्टी चोखा का डिमांड बहुत रहता है। आग में भूना बैंगन, टमाटर, आलू, प्याज, नींबू का रस और ऊपर से धनिया पत्ता के क्या कहने हैं। सरसों तेल से तैयार चोखा का स्वाद चखने के बाद कई लोग तो सिर्फ चोखा को पैक कराके घर ले जाते हैं। यहां घी या बटर में लिट्टी को पूरा डुबोकर थाली में परोसा जाता है। यहां सबसे ज्यादा भीड़ स्टूडेंट्स की होती है। वहीं इसके दाम की बात करें तो बाटी चोखा की थाली करीब 40-50 रुपये के बीच है।

पत्ता है-131/ई, बोरिंग रोड, श्री कृष्ण पुरी, पटना-800001

लिट्टी हट

लिट्टी हट, पटना के उन फेमस जगहों में गिनी जाती है जहां की बाटी चोखा की खुश्बू लोगों को अपनी ओर खींच लाती है। यह सिर्फ पटना में ही नहीं बल्कि 400 किलोमीटर दूर बेतिया शहर में भी यह फेमस है। यहां सुबह और शाम के समय सबसे अधिक भीड़ होती है। यहां बाटी चोखा के साथ में बाटी के साथ आप छोले का भी स्वाद चख सकते हैं। यहां करीब 40-50 रुपये में चार लिट्टी और चोखा के साथ चाय का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

पत्ता- जितेंद्र उत्सव हॉल के पास, नाला पर, राजीव नगर, पाटलिपुत्र, पटना-800024

जीवन होटल

पटना में मौजूद गांधी मैदान का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। बस यहीं मौजूद जीवन होटल बाटी चोखा के लिए मशहूर है। हालांकि यहां सिर्फ बाटी चोखा ही नहीं मिलता बल्कि यहां कई तरह के स्वादिष्ट डिश भी बनते हैं। लेकिन यहां यहां बाटी चोखा की थाली के लिए सबसे अधिक और लंबी भीड़ रहती है। जब आग में भूना लिट्टी घी में डुबोकर परोसा बैंगन के टेस्टी चोखा के साथ परोसा जाता है तो देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। चार लिट्टी और चोखा की थाली आपको करीब 50-60 रुपये के बीच आसानी से मिलती है।

पत्ता है-समाहरणालय कॉलोनी, गांधी मैदान के पास, गोलांबर-800001

9 to 9 बिरयानी एंड स्ट्रीट फूड

9 to 9 बिरयानी एंड स्ट्रीट फूड बाटी चोखा के लिए जाना जाता है। यहां बाटी चोखा के अलावा बिरयानी भी मिलता है। यहां लिट्टी को कैब्त्रह से पेश किया जाता है। जैसे: लिट्टी विद घुगनी, लिट्टी विद चिकन करी और लिट्टी विद मटन करी फेमस हैं। कीमत की बात करें तो यहां आपको 45 रुपए में आसानी से बाटी चोखा मिल जाएगा।

पता है: 9 से 9 बिरयानी और स्ट्रीट फूड - A-33, सहदेव महतो मार्ग, चिल्ड्रन पार्क के पास, श्री कृष्णपुरी,बोरिंग रोड

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story