Famous Sita Mata Temple: भारत में हैं माता सीता के कई प्रसिद्ध मंदिर, यहां हमेशा रहती है पर्यटकों की भीड़

Famous Sita Mata Temple: भारत में माता सीता के कई सारे मंदिर मौजूद हैं। सीता नवमी आ रही है और इस खास मौके पर चलिए हम आपको कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 13 May 2024 12:13 PM GMT
Famous Sita Mata Temple
X

Famous Sita Mata Temple (Photos - Social Media)

Famous Sita Mata Temple : भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई सारे मंदिर मौजूद है। इन सभी धार्मिक स्थलों का अपना इतिहास और चमत्कार है जिसकी वजह से इन्हें पहचाना जाता है। देश भर में माता सीता के कई सारे मंदिर मौजूद हैं जिनका इतिहास से गहरा नाता है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप रामायण के रहस्य को समझना चाहते हैं तो आपको इन मंदिरों में जरूर जाना चाहिए। भारत में एक ऐसा मंदिर भी मौजूद है जहां पर माता सीता के साथ-साथ उनके पुत्र लव और कुश की भी पूजा की जाती है। चलिए आज हम आपको इस मंदिर के बारे में जानकारी देते हैं।

सीता देवी का प्रसिद्ध मंदिर

वायनाड में माता सीता का बहुत ही खास मंदिर मौजूद है जो हरे भरे पौधों से घिरा हुआ है। यह भारत के सबसे दुर्लभ मंदिर में से एक है। यहां पर माता-पिता के साथ लव और कुश की मूर्तियां भी देखने को मिलती है। यह जगह बहुत ही शांत वातावरण में मौजूद है और आने वाले भक्तों को यहां सुकून का एहसास होता है।

समय- सुबह 5:00 बजे - दोपहर 12:30 बजे तक

शाम - 5:30 बजे - शाम 7:30 बजे

वायनाड में माता सीता


सीता गुफा महाराष्ट्र

नासिक में मौजूद माता सीता का ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह पंचवटी में मौजूद है और इसे सीता गुफा के नाम से इसलिए पहचाना जाता है क्योंकि वनवास के दौरान भगवान राम के साथ माता-पिता ने यहां पर निवास किया था। यहां पर पांच बरगद के पेड़ भी मौजूद है जिन्हें बहुत पवित्र माना जाता है। इस जगह को पंचवटी के नाम से पहचाना जाता है और यहां सीढ़ियों से होकर जाना पड़ता है।

समय- सुबह 6:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक।

कैसे पहुंचे- नासिक रेलवे स्टेशन गुफा केवल 5 किमी दूर है।

सीता गुफा महाराष्ट्र


सीता मंदिर करीला

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में माता सीता का यह मंदिर बहुत ही खास है। यह मंदिर खास इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां पर माता की पूजा बिना श्री राम के की जाती है। यहां पर वह अपने दोनों पुत्रों के साथ विराजमान है। बताया जाता है कि जब भगवान राम ने माता सीता का त्याग कर दिया था तब वह यहां पर आकर रही थी।

सीता मंदिर करीला


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story