×

Famous Temples In UP: उत्तर प्रदेश के ये 10 मंदिर हैं दुनिया भर में फेमस, दर्शन मात्र से पूरी होती है मन्नत

Top 10 Famous Temples In UP: उत्तर प्रदेश यानी देवताओं की नगरी।चाहें भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन हो या भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 29 Oct 2022 6:52 AM GMT
Top 10 Famous Temples in Uttar Pradesh
X

Famous Temples in Uttar Pradesh (Image: Social Media)

Top 10 Famous Temples In UP: उत्तर प्रदेश यानी देवताओं की नगरी। फिर चाहें वो भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन हो या भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी, यूपी अपने इन प्रमुख-खास जगहों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। UP में बहुत सारे मंदिर हैं जिनके दर्शन मात्र से ही भक्तों की मन्नते पूरी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के 10 फेमस मंदिरों के बारे में:

काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple)

भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी काफी खूबसूरत और दुनियाभर में फेमस है। यहां स्थित भगवान शिव और माता पार्वती का मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। यहां देश के प्रधानमंत्री यानी पीएम मोदी भी कई बार आ चुके हैं और भगवान शिव की उनके परिवार सहित दर्शन किया है।


दरअसल ऐसा कहते हैं कि यहां दर्शन पाते ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान विश्वनाथ पूरी कर देते हैं। बता दे ऐसा माना जाता है कि काशी नगरी को भगवान भोलेनाथ ने ही बसाया है, इसलिए भगवान भोलेनाथ को काशी नगरी बेहद प्यारा है। यहां आप काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा आप घाटों को भी घूम सकते हैं, जहां शाम के समय मां गंगा की आरती यानी गंगा आरती भी होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं।

प्रेम मंदिर (Prem Temple)

प्रेम मंदिर उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दरअसल इस मंदिर को आकार जगदगुरु श्री कृपालुजी महाराज ने साल 2001 में दिया था। वृंदावन का यह खूबसूरत प्रेम मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो राधा-कृष्ण और सीता-राम को समर्पित है।


बता दे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित इस मंदिर की यात्रा करने के लिए दूर दूर से भक्त यात्रा करते हैं और आरती के समय इस मंदिर में भक्तों की बड़ी भीड़ देखी जाती है। आपको वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर का दर्शन एक बार जरूर करना चाहिए।

अलोपी देवी मंदिर (Alopi Devi Temple)

इलाहाबाद के अलोपीबाग में स्थित माता अलोपी देवी का मंदिर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख मंदिर है। बता दे अलोपी देवी मंदिर हिंदुओं के लिए एक बहुत ही पूजनीय मंदिर है।


दरअसल इस मंदिर की खास और अनोखा बात यह है कि इसमें कोई भी देवता विराजमान नहीं है, बल्कि एक लकड़ी का रथ या डोली है जिसकी पूजा अधिकतर भगवान शिव के भक्त करते हैं।

हनुमान गढ़ी (Hanuman Garhi)

उत्तर प्रदेश में हनुमान गढ़ी अयोध्या के साथ साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हनुमान गढ़ी भगवान हनुमान जी को समर्पित एक मंदिर है, जिसका अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। बता दे यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जिसे 10 वीं शताब्दी में बनवाया था।


इस मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 76 सीढ़ी से होकर जाना होता है। बता दे यहां मंदिर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है। दरअसल हिंदू धर्म के लोग बड़ी संख्या में इस मंदिर की यात्रा करने के लिए आते हैं और हनुमान जी के दर्शन करने के साथ ही अपने पापों से मुक्ति के लिए भी प्रार्थना करते हैं।

जानकी कुण्ड (Janki Kund)

दरअसल चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल जानकी कुंड मंदाकनी नदी का एक सुंदर किनारा हैं। बता दे इस किनारे पर सीढियां बनी हुई हैं और यहां पर मिलने वाले पैरों के चिन्हों को माता जानकी के पैरो के निशान माने जाते हैं।


दरअसल भगवान राम के वनवास के दौरान यह स्थान माता जानकी का सबसे पसंदीदा स्थान था। बता दे जानकी कुंड के पास ही राम जानकी मंदिर बना हुआ हैं और यहां हनुमानी जी की विशाल मूर्ती के दर्शन भी किए जा सकते हैं।

थाई मंदिर (Thai Temple)

दरअसल थाई मंदिर सारनाथ में एक प्रसिद्ध आकर्षण जो यहां की वास्तुकला की शैली को प्रदर्शित करता है। बता दें कि यह मंदिर सुंदर बगीचों से घिरा हुआ है, जो यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियो के आकर्षण का केंद्र है।


बता दे यहां पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा शांत और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाता है।

विंध्याचल मंदिर (Vindhyachal Temple)

दरअसल विंध्याचल उत्तर प्रदेश एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है जो मिर्जापुर और वाराणसी के करीब स्थित है। बता दे यह शहर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है और लोग यहाँ पर देवी गंगा से प्रार्थना करने के लिए आते हैं।


यहां अनगिनत भक्तों की भीड़ लगी रहती है जो तीनों महत्वपूर्ण मंदिरों मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और काली खोह मंदिरों के दर्शन के लिए यहां आते हैं। बता दे पूरे वर्ष यहाँ और विशेष रूप से नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ होती है, जब पूरे शहर को दीया और फूलों और पवित्र मंत्रों से सजाया जाता है।

संकटमोचन मंदिर (Sankat Mochan Temple)

उत्तर प्रदेश के बनारस में स्थित संकट मोचन मंदिर शक्तिशाली भगवान हनुमान जी को समर्पित है। जब भी कोई तीर्थयात्री बनारस की यात्रा के लिए आते हैं तो वो अपनी समस्याओं से मुक्ति पाने और हनुमान जी के दर्शन करने इस मंदिर में जरुर आते हैं।


कहते हैं यहां दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं क्योंकि संकट मोचन का अर्थ होता है संकट को मिटाने वाला। दरअसल यहां आने वाले भक्तों का विश्वास होता है कि हनुमान जी उनकी समस्याओं को दूर कर देंगे। साथ ही इस मंदिर में आप भक्तों को भगवान् के मंत्रो का जाप करते हुए देख सकते हैं।

कालभैरव मंदिर (Kaal Bhairav Temple)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक कालभैरव मंदिर भगवान शिव के सबसे आक्रामक और विनाशकारी रूप को समर्पित है। बता दे कालभैरव मंदिर 17 वीं शताब्दी ईस्वी में बनाया गया था।


ऐसा कहा जाता है, कि यहां आने से भगवान कालभैराव अपने भक्तों की सभी समस्याओं को दूर कर देते हैं। आपको शिव जी के इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर जाना चाहिए।

द्वारकाधीश मंदिर (Dwarakadhish Temple)

द्वारकाधीश मंदिर मथुरा का फेमस मंदिर है जिसका निर्माण लगभग 150 साल पहले भगवान कृष्ण के एक भक्त ने करवाया था। बता दे यह मंदिर मथुरा और उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में से एक है जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु द्वारकाधीश के दर्शन के लिए मंदिर में आते है। बता दे इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को "द्वारका के राजा" रूप में सजाया गया है और उन्हें यहाँ बिना मोर के पंख और बांसुरी के साथ दिखाया गया है।


साथ ही बता दें कि यह मंदिर मानसून की शुरुआत में अपने अद्भुत झूले उत्सव के लिए भी जाना-जाता है। यह उत्तर प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत मंदिर है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story