×

Famous Tourist Places: दुनिया का अरबपति भी चाह कर भी नहीं कर सकता है इन जगहों की सैर, जानें यहां के रहस्य

Famous Forbidden Places In India: भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थान मौजूद है और पूरी दुनिया भर में कई सारे अनोखे स्थान हैं। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर जा पाना नामुमकिन है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Jun 2024 11:06 AM GMT
Forbidden Places In India
X

Forbidden Places In India (Photos - Social Media)

Forbidden Places In India : वो डायलॉग तो बड़ा प्रसिद्ध है कि पैसा सब कुछ खरीद सकता है। यह बात कहीं ना कहीं सच भी है लेकिन आज भी भारत में कहीं सारी ऐसी जगह मौजूद है जहां पर कोई चाह कर भी नहीं जा सकता। आपके जेब में चाहे कितना भी पैसा क्यों ना हो लेकिन इंडिया में पांच ऐसी जगह मौजूद है लेकिन जहां आप नहीं जा सकते हैं। चलिए हम आपको इन जगहों के बारे में जानकारी देते हैं।

अक्साई चीन लद्दाख (Aksai China Ladakh)

गर्मियों में अक्सर लोगों को बाइक पर दोस्तों के साथ लद्दाख की ट्रिप करते हुए देखा जाता है। लेकिन जम्मू कश्मीर के लद्दाख में एक ऐसा हिस्सा है जिस पर चीन का कब्जा है। यह इलाका प्राचीन नमक की झील, घाटियों, मैदानों और नदियों के मनोरन् दृश्य देखे जा सकते हैं।

Aksai China Ladakh


नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, अंडमान (North Sentinel Island, Andaman)

वैसे तो अंडमान निकोबार की खूबसूरती देखने लायक है लेकिन यहां की यह ऐसी जगह है जहां पर आप नहीं जा सकते। आदिवासी जन संरक्षण अधिनियम 1956 के तहत है इस आयरलैंड को टूरिस्ट के लिए निषेध किया गया है। यहां पर आदिवासी जनजाति के 50 से 150 लोग रहते हैं।

बैरने आइलैंड अंडमान (Barenne Island Andaman)

अंडमान प्राकृतिक रूप से संपन्न एक बहुत प्रसिद्ध देश है। यहां पर आपको हर मौसम में प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने को मिलेगा। यह द्वीप ज्वालामुखी द्वीप के नाम से पहचाना जाता है और यहां का ज्वालामुखी एकमात्र कंफर्म ज्वालामुखी है। इसे आप दूर से देख सकते हैं लेकिन यहां जा नहीं सकते।

Barenne Island Andaman


पेंगोंग त्सो (Pangong Tso)

चीन ने एक बहुत ही खूबसूरत जगह भारत और एशिया से छीन कर रखी है। पैंगोंग एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। लेकिन आप भारतीय यहां पर नहीं जा सकते क्योंकि इसकी झील के 50% हिस्से पर चीन का कब्जा है।

चेलामू लेक स‍िक्‍क‍िम (Chelamu Lake Sikkim)

सिक्किम भारत के पूर्व में बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां की यह झील काफी प्रसिद्ध है और दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। यहां पर आम लोगों को जाने की मनाही है।

Chelamu Lake Sikkim

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story