Famous Veg Food In Lucknow: लखनऊ में यहाँ मिलेगा आपको शुद्ध शाकाहारी खाना, कई सारी वैराइटी के साथ दिवाली हैंपर्स भी हैं उपलब्ध

Famous Veg Food In Lucknow: लखनऊ में अगर आपको कहीं शुद्ध शाकाहारी खाना खाने को मिल जाये तो यहाँ का खाना ज़रूर ट्राय करें देसी घी से बनता है यहाँ का खाना।

Shweta Srivastava
Published on: 5 Oct 2024 4:01 AM GMT
Pure Veg Food In Lucknow
X

Pure Veg Food In Lucknow (Image Credit-Social Media)

Famous Veg Food In Lucknow: लखनऊ में अगर आप कोई ऐसा फॅमिली रेस्टोरेंट ढूंढ रहे हैं जो शुद्ध शाकाहारी हो और साथ ही आपको तरह तरह की वैराइटी एक ही जगह मिल जाये तो इसके लिए आपको ज़्यादा कहीं भटकने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ऐसा ही एक फॅमिली स्पॉट बताने जा रहे हैं जहाँ का खाना और सबकुछ आपको काफी ज़्यादा पसंद आएगा। आइये जानते हैं कहाँ है ये फ़ूड पॉइंट और क्या खासियत है यहाँ के खाने की।

लगभग सभी चीज़ों का एक साथ एक ही जगह पर मिलना और इस सब का स्वादिष्ट भी होना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन हम एक ऐसी जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जहाँ छोले भठूरे से लेकर चाट और मिठाई तक सब आपको लाजवाब मिलेगा। वहीँ यहाँ की एक और खासियत ये है कि यहाँ पर बना ज़्यादातर खाना देसी घी में बनाया जाता है।

जहाँ पर आपको जो भी डिशेस मिलेंगीं वो एक से बढ़कर एक होगी और साथ ही इसकी कीमत भी ज़्यादा नहीं होगीं। आपको नाश्ते से लेकर रात के खाने और यहां तक ​​कि चाट तक कई ऑप्शनस यहाँ मौजूद हैं। यहाँ के छोले भठूरे आपको खूब पसंद आने वाले हैं। वहीँ डोसा से लेकर चाइनीज़ का भी स्वाद काफी लाजवाब है।रेस्टोरेंट आलमबाग में स्थित है इसके लिए आपको कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा और वहां आपको महेश रेस्टोरेंट मिल जायेगा यहाँ पर आपको जो भी डिशेस मिलेंगीं वो एक से बढ़कर एक होगी और साथ ही इसकी कीमत भी ज़्यादा नहीं होगीं। आपको नाश्ते से लेकर रात के खाने और यहां तक ​​कि चाट तक कई ऑप्शनस यहाँ मौजूद हैं। यहाँ के छोले भठूरे आपको खूब पसंद आने वाले हैं। वहीँ डोसा से लेकर चाइनीज़ का भी स्वाद काफी लाजवाब है।

वहीँ पानी के बताशे आटा और सूजी दोनों वैराइटी में उपलब्ध हैं, साथ ही यहाँ आपको बास्केट चाट, आलू टिक्की, मटर और भी बहुत कुछ मिलता है। वहीँ दिवाली पर आप यहाँ से तरह तरह की मिठाइयां भी ले सकते हैं। जिसमें आपको विशाल वैराइटी नज़र आ जाएगी। यहाँ की अंगूरी रसमलाई और चना बर्फी लोगों को खूब पसंद आती है। वहीँ त्योहारों, दिवाली हैम्पर्स, मीठा नमकीन और ड्राई फ्रूट्स के लिए ढेर सारे हैम्पर और गिफ्टिंग रेंज भी आपको यहाँ मिल जाएगी। वहीँ यहाँ पर बेकरी भी है जिसमे केक, पेस्ट्री और नमकीन शामिल हैं। इसके अलावा यहाँ बिस्कुट और ब्रेड की भी काफी विशाल वैराइटी यहाँ उपलब्ध है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story