×

Sankata Mata Mandir Fatehpur: फतेहपुर के एकडला संकटा माता का मंदिर है बेहद जाग्रत , होती है हर मनोकामना की पूर्ति

Sankata Mata Mandir in Fatehpur: माँ भगवती के इस मंदिर में आने वाले भक्तों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। लेकिन विशेष रूप से सोमवार और शुक्रवार के दिन आने वाले भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। मान्यता है कि मां संकटा से मन्नत मांगने के बाद जब उसकी पूर्ति हो जाती है तो महिलायें यहाँ सुहागिनों को खिलाने आती हैं। मनोकामना पूर्ति के पश्चात सुहागिनों को खाना खिलाना और सुहाग की चीज़ बाँटना जरुरी होता है।

Preeti Mishra
Published on: 23 Jun 2023 3:59 AM GMT
Sankata Mata Mandir Fatehpur: फतेहपुर के एकडला संकटा माता का मंदिर है बेहद जाग्रत , होती है हर मनोकामना की पूर्ति
X
Sankata Mata Mandir Fatehpur (Image credit: social media)

Sankata Mata Mandir in Fatehpur: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग दो घंटे की दूरी पर संकटा माता का मंदिर एकडला किशनपुर फतेहपुर में स्थित है। यमुना नदी के कालिंदी तट पर मौजूद यह मंदिर बेहद जाग्रत मानी जाती है। माँ संकटा देवी के इस जाग्रत मंदिर में लोग दूर -दराज़ से आते हैं। ख़ास तौर पर महिलायें यहाँ आती है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से इस मंदिर में आने वाले भक्तों की हर मनोकाना माँ
संकटा दूर कर देती हैं।

सोमवार और शुक्रवार को होती है विशेष भीड़

हालाँकि माँ भगवती के इस मंदिर में आने वाले भक्तों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। लेकिन विशेष रूप से सोमवार और शुक्रवार के दिन आने वाले भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। मान्यता है कि मां संकटा से मन्नत मांगने के बाद जब उसकी पूर्ति हो जाती है तो महिलायें यहाँ सुहागिनों को खिलाने आती हैं। मनोकामना पूर्ति के पश्चात सुहागिनों को खाना खिलाना और सुहाग की चीज़ बाँटना जरुरी होता है।

सुहागिन खाने के लिए मौजूद रहती हैं औरतें

विशेष रूप से सोमवार और शुक्रवार को मन्नत पूर्ण होने के बाद कुछ सुहागिनों को खिलाने दूर -दराज़ से लोग आते हैं। कुछ तो अपने साथ ही महिलाओं को लाते हैं लेकिन जो नहीं ला पाते हैं उन्हें भी टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। क्योंकि यहाँ पर कई औरतें इस काम के आसानी से मिल जाती हैं। लोग उन्हें खाना मिठाई और सुहाग की चीज़ें देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

बेहद प्राचीन है ये मंदिर

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह मंदिर अनेक वर्ष पुराना है। शुरुआत से ही यहाँ स्थित देवी की महिमा बेहद जाग्रत है। यहाँ पर जो भी व्यक्ति अपनी सच्ची श्रद्धा और भावना के साथ आते हैं देवी संकटा उनकी हर मनोकामना की पूर्ति करती हैं। साथ ही जीवन में चल रहे हर तरह के संकट को भी दूर करती हैं। यहाँ आने वाले लोगों में इस जगह को लेकर गज़ब की श्रद्धा है। बेहद छोटे से गाँव में स्थित ये मंदिर मीलों दूर से अपने भक्तों को यहां आने पर मज़बूर कर देता है।

प्रकृति के बेहद नज़दीक है ये जगह

शहर से काफी दूर गाँव में स्थित यह मंदिर बहुत भव्य नहीं है लेकिन इसकी जाग्रता अपरम्पार है। भले ही मंदिर परिसर छोटा है लेकिन इससे आने वाले भक्तों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो लोग इस जगह की महिमा से परिचित हैं वो देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। ख़ासकर लखनऊ और उसके आस पास रहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में माँ संकटा के दर्शन को आते हैं।

संकट हर लेती हैं माता

धार्मिक प्राचीन मान्यता है कि इस पावन धरती के दर्शन मात्र से संकटा माता अपने भक्तों के जीवन से हर तरह के संकट को दूर कर देती हैं। चाहे जिंदगी में कितनी भी परेशानियां चल रही हो इनके दर्शन मात्र से छंट जाते हैं।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story