क्या अपने ट्राई किया है ये हेल्दी खाना, जरूर विजिट करें दिल्ली का पहला आयुर्वेदिक कैफे

आजकल की जीवन शैली में हेल्दी खाना तो दूर समय पर खाना खा पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 19 Feb 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 19 Feb 2024 2:30 AM GMT)
First Ayurvedic Cafe in Delhi
X

First Ayurvedic Cafe in Delhi (Photos - Social Media) 

8कोई अगर आपको ऐसी जगह के बारे में बताए जहां का खाना खाकर आपको अपनी बीमारियों से छुटकारा मिल जाए। तो जाहिर सी बात है कोई भी हैरान हो जाएगा। लेकिन वाकई में एक ऐसी जगह है जहां आप जाएंगे तो आपको बेहतरीन स्वाद से भरपूर एक से बढ़कर एक चीज खाने के लिए मिलेगी। आज हम आपको एक आयुर्वेदिक कैफे के बारे में बताते हैं। जहां आपको आपके हिसाब का खाना मिलेगा यानि पहले आपका चेकअप किया जायेगा फिर आपको भोजन मिलेगा वो भी हेल्दी।

आयुर्वेदिक है अस्पताल

हम बात कर रहे हैं महर्षि आयुर्वैदिक हॉस्पिटल की जहां पर वात पित्त और कफ का उचित इलाज किया जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कई सारे आयुर्वेदिक डॉक्टर मिलेंगे जो केवल नब्ज के आधार पर आपकी बीमारियों का पता लगा सकते हैं। बीमारी का पता लगाने के बाद यहां पर आयुर्वेदिक दवाइयां के साथ आयुर्वेदिक खाने का सजेशन भी दिया जाता है।


स्पेशल आयुर्वेदिक किचन

अस्पताल में एक अच्छा सा आयुर्वेदिक किचन भी स्थित है। जिसका नाम सोमा किचन है।सोमा नामक ये किचन बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से स्वास्थ्यवर्धक भोजन परोसता है। इस भोजन के जरिए स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखा जा सकता है। शालीमार गार्डन में मौजूद ये आयुर्वेदिक किचन कैफे बहुत ही खास है।

मिलेगी ये डिश

इस किचन में आपको एवाकाडो टोस्ट, बीटरूट डंपलिंग, पास्ता, चाय और मिलेट्स कुकीज समेत कई सारी चीज़ें बेहतरीन स्वाद में मिल जाएगी। यहां बनने वाले आयुर्वेदिक खाने को बिना लहसुन प्याज के बनाया जाता है। इसका स्वाद इतना निराला है कि एक बार चखने के बाद आप इसे दोबारा जरूर खाएंगे। ये स्वाद और सेहत दोनों मामले में जबरदस्त है।



कहां है कैफे

ये आयुर्वेदिक कैफे महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल ब्लॉक बीपी, वेस्ट शालीमार बाग दिल्ली में स्थित है। तो आप भी एक बार यहां जरूर जाए।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story