×

Karwa Chauth in Lucknow: देना हो बेटर हाफ को सरप्राइज तो करवा चौथ के दिन ले जाएँ इन रेस्त्रां में, यादगार होगा अनुभव

Restaurants in Lucknow for Karwa Chauth: इस दिन विवाहित महिलाएं दिन भर का उपवास रखती हैं और सूर्योदय से चंद्रमा निकलने तक भोजन और पानी का सेवन नहीं करती हैं। चांद देखने के बाद व्रत खोला जाता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 28 Oct 2023 4:15 AM GMT (Updated on: 28 Oct 2023 4:16 AM GMT)
Restaurants in Lucknow for Karwa Chauth
X

Restaurants in Lucknow for Karwa Chauth (Image credit: social media)

Restaurants in Lucknow for Karwa Chauth: करवा चौथ एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है जो विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पतियों की भलाई और लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू महीने कार्तिक में पूर्णिमा के चौथे दिन पड़ता है। इस वर्ष यह त्यौहार एक नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं दिन भर का उपवास रखती हैं और सूर्योदय से चंद्रमा निकलने तक भोजन और पानी का सेवन नहीं करती हैं। चांद देखने के बाद व्रत खोला जाता है। जहाँ महिलाएं व्रत रह कर अपने पति के लम्बी उम्र की कामना करती हैं वहीँ इस दिन पति भी अपने पत्नियों के प्रति आभार जताने के लिए -तरह के उपहारों से नवाजते हैं। कुछ ऐसे मौके पर सोना और हीरा आदि गिफ्ट में देते हैं तो कुछ कपडे और बाकी तरह का सामान उपहार में देते हैं।

लेकिन हम आपके लिए एक तरह का कांसेप्ट लेकर आये हैं। आप करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी को जो इच्छा हो दें लेकिन साथ ही उन्हें डिनर के लिए किसी शानदार रेस्त्रां में ले जाकर एक सरप्राइज भी दे सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में लखनऊ के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताएँगे जहां आप अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर देकर इस दिन को और यादगार बना देंगे।


द हॉउस ऑफ़ ऑनर

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित द हाउस ऑफ ऑनर सिर्फ एक ऐसा कैफे है जहाँ जाकर आपकी शाम शानदार और यादगार बन जाएगी। यहाँ के कम्फर्ट में आप इंस्टाग्राम के रील बनाते नहीं थकेंगे। यह कैफ़े स्वादिष्ट उत्तर भारतीय और चीनी व्यंजनों से लेकर मुंह में पानी ला देने वाले सैंडविच और पसंदीदा फास्ट फूड तक सब कुछ परोसता है। इसके अलावा यहाँ आप डिनर के बाद शानदार कॉफ़ी का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ दो लोगों के लिए औसत कीमत लगभग 700 रुपये होती है।


सोहेई

लखनऊ के सबसे प्रभावशाली नए रेस्तरां में से एक सोहेई है। ये जगह ना सिर्फ अपने भव्य भोजन के लिए बल्कि शानदार सजावट और मनोरम माहौल के लिए भी जाना जाता। है गर्म काली जालीदार रोशनी से सजी छत के नीचे भोजन करने की कल्पना करें, जो हरी-भरी हरियाली से घिरा हो। यह आपके डिनर में चार चाँद लगता है। सोहेई सिर्फ एक रेस्तरां नहीं है; यह स्वाद और सौंदर्यशास्त्र का एक मिश्रण है जो यहां भोजन करने वाले सभी लोगों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ता है। ये रेस्त्रां लेवाना साइबर हाइट्स, गोमती नगर में स्थित है। यह दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। ये बाकी जगहों से थोड़ा मंहगा है और यहाँ आपको दो लोगों के भोजन पर औसत ₹2,000 खर्च करने पड़ सकते हैं।


विंट क्लब

विंट क्लब लखनऊ के हलचल भरे शहर में एक शांत स्थान है, जहां नेचुरल ब्यूटी और बेहतरीन भोजन का अद्भुत संगम होता है। यह रेस्त्रां इंडोर और ऑउटडोर दोनों है और यदि आप अंदर ना बैठना चाहे और मौसम अच्छा हो तो आप बाहर बैठने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, विंट क्लब एक अनूठी कार-डाइनिंग सेवा प्रदान करता है, जो आपको बाहर के मनमोहक माहौल से घिरे हुए मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों का आनंद लेने की अनुमति देती है। ये जगह आपके बेहतरीन दिन को और यादगार बना देगा। ये गोमती नगर में स्थित है और दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। यहाँ दो लोगों के भोजन के लिए आपको औसत ₹1,000 खर्च करना पड़ सकता है।


इशारा

यदि आप करवा चौथ की राटा कुछ अलग फील करवाना चाहते हों तो ये रेस्त्रां उसी के लिए बना है। इशारा एक रेस्तरां से कहीं अधिक है। यह समावेशिता का अद्भुत उदहारण है। यहाँ सबकुछ लगभग मूक-बधिरों द्वारा चलाया जाता है। यहाँ का मेनू भी बहुत शानदार होता है। इशारा एक रेस्तरां से कहीं अधिक है। ये जगह गोमती नगर एक्सटेंशन के पलासियो में स्थित है।यह रेस्त्रां सुबह 11:30 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहता है। यह रेस्टोरेंट भी बाकी जगहों से थोड़ा महंगा है और यहाँ दो लोगों के भोजन पर औसत खर्च ₹2,000 तक हो सकता है।


एइट

लखनऊ के सबसे नया रेस्तरां में से एक 'एट' जो बेजोड़ भोजन अनुभव का वादा करता है। मुंबई में फीनिक्स पैलेडियम में अपनी शुरुआत के बाद, एइट परंपरा, नवीनता और विलासिता के अपने अनूठे मिश्रण के साथ आपको चकाचौंध कर देगा। इनका मेनू समसामयिक बदलावों के साथ प्रामाणिक ओरिएंटल व्यंजनों को प्रदर्शित करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रत्येक व्यंजन स्वादों का मिश्रण है। यह रेस्त्रां भी गोमती नगर, लखनऊ में ही स्थित है और दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। यहाँ भी दो लोगों के भोजन की औसत लागत ₹2,000 तक होती है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story